Amarnath yatra 2025/अमरनाथ यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। 2025 की अमरनाथ यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है और इस साल यह पवित्र यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी।

Amarnath yatra 2025-यानी भक्तों को 38 दिनों तक बाबा बर्फानी के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसमें यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Tata Tiago iCNG AMT- कम खर्च, ज्यादा आराम! भारत की 5 CNG ऑटोमैटिक कारें, माइलेज 36 KM से भी ज्यादा
Tata Tiago iCNG AMT- कम खर्च, ज्यादा आराम! भारत की 5 CNG ऑटोमैटिक कारें, माइलेज 36 KM से भी ज्यादा
ऑफिस के रोजाना सफर से लेकर फैमिली ट्रिप तक, अगर आप CNG कार के साथ ऑटोमैटिक गियर का आराम चाहते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Amarnath yatra 2025-श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, ताकि भक्त समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकें। पिछले साल की तरह इस बार भी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण किया जाएगा। आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों के साथ श्रद्धालु अपनी पासपोर्ट साइज फोटो देकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा हर साल 45 से 60 दिनों तक चलती थी, लेकिन इस बार यह यात्रा सिर्फ 38 दिनों तक ही सीमित रहेगी। पिछले साल यात्रा 29 जून से 19 अगस्त तक चली थी, लेकिन इस बार यह रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी। यात्रा की अवधि कम होने के बावजूद, श्राइन बोर्ड और सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम करने की योजना बनाई है

ये खबर भी पढ़ें…
Mahindra Thar 3 -नई Thar में मिलेगा Roxx वाला स्वैग? लॉन्च से पहले जानें केबिन डिजाइन और फीचर्स में क्या हो सकता है नया
Mahindra Thar 3 -नई Thar में मिलेगा Roxx वाला स्वैग? लॉन्च से पहले जानें केबिन डिजाइन और फीचर्स में क्या हो सकता है नया
Mahindra Thar 3-Door का फेसलिफ्ट जल्द आ सकता है. इसमें Roxx जैसा फ्रंट लुक, नए अलॉय व्हील्स, अपडेटेड केबिन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की मजबूत तैनाती की जाएगी, ताकि श्रद्धालु निडर होकर बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकें। इसके अलावा, रुकने की उचित व्यवस्था, लंगर सेवा और मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी

देशभर से उमड़ेंगे श्रद्धालु, मिलेंगे प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन

ये खबर भी पढ़ें…
टाटा और मारुति के गाड़ियों की बढ़ेगी टेंशन? Honda की नई कॉम्पैक्ट SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने
टाटा और मारुति के गाड़ियों की बढ़ेगी टेंशन? Honda की नई कॉम्पैक्ट SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने
Honda 2028 तक भारत में नई सबकॉम्पैक्ट SUV ला सकती है, जो Nexon और Brezza जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमरनाथ यात्रा हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थों में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों श्रद्धालु कठिन पहाड़ी रास्तों को पार कर गुफा तक पहुंचते हैं और वहां भगवान शिव के प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करते हैं। आषाढ़ पूर्णिमा से शुरू होने वाली यह यात्रा श्रावण पूर्णिमा तक चलती है। इस दौरान देशभर से शिव भक्त भारी संख्या में अमरनाथ पहुंचते हैं और भोलेनाथ के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं