बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में चुनावी रंजिश के चलते दो जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कथित तौर पर झूठा दुष्कर्म प्रकरण दर्ज कराकर उन्हें फंसाने और धन उगाही की साजिश का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। मामले में एक युवती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम कटगी निवासी हिस्ट्रीशीटर भागवत थवाईत ने चुनावी रंजिश के चलते जनपद सदस्य संजीव जायसवाल और ग्राम पंचायत कटगी के सरपंच जय सिंह पैकरा को झूठे दुष्कर्म मामले में फंसाने की योजना बनायी थी। इसी कथित साजिश के तहत एक युवती से दोनों जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
कोण्डागांव में 20 अगस्त को रोजगार मेला, 63 पदों पर भर्ती का अवसर
कोण्डागांव में 20 अगस्त को रोजगार मेला, 63 पदों पर भर्ती का अवसर
कोण्डागांव : जिले के शिक्षित युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), मोबाइल लोकेशन तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। जांच में कथित घटना के समय दोनों जनप्रतिनिधियों की घटनास्थल पर मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान युवती ने स्वीकार किया कि उसने भागवत थवाईत के कहने पर शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में यह भी सामने आया कि कथित तौर पर दोनों जनप्रतिनिधियों से तीन लाख रुपये की उगाही की योजना बनाई गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक भर्ती, आवेदन 27 अगस्त तक
पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक भर्ती, आवेदन 27 अगस्त तक
बिलासपुर : जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिले के 10 पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक की सेवाएं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने बताया कि इस कथित षड्यंत्र में एक तथाकथित पत्रकार की भूमिका भी सामने आई है। मामले में युवती सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि साजिश से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही।

ये खबर भी पढ़ें…
बेमेतरा से शिक्षकों ने खोला मोर्चा, TET से पदोन्नति तक सरकार को घेरा …मनीष मिश्रा बोले …शिक्षकों को घुमाया-फिराया नहीं जा सकता …शिक्षकों के बीच आक्रोश है
बेमेतरा से शिक्षकों ने खोला मोर्चा, TET से पदोन्नति तक सरकार को घेरा …मनीष मिश्रा बोले …शिक्षकों को घुमाया-फिराया नहीं जा सकता …शिक्षकों के बीच आक्रोश है
बेमेतरा।शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और इसकी शुरुआत बेमेतरा से हो गई है। सोमवार को शिक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.