LIVE UPDATE
Big news

संकल्प के साथ करें विकास में योगदान..कृषि वैज्ञानिकों ने किया किसानों से संवाद..बताया..वैज्ञानिक खेती से ऐसे कमाएँ मुनाफा

उन्नत तकनिकी से परिचित हुए किसान...वैज्ञानिकों ने बताया उत्पादन का तरीका

बिलासपुर—किसानों को उन्नत तकनीकों, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से  विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के पहले दिन ग्राम काठकोनी और ग्राम पंचायत बकरकूदा में कृषि जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
     शिविर में किसानों को धान की कतार बोनी पैडी ट्रांसप्लांटर से रोपाई, सोयाबीन की बीबीएफ पद्धति जैसी उन्नत तकनीकों की जानकारी किसानों को दी गयी। विशेषज्ञों ने पराली जलाने से होने वाले नुकसान से अवगत कराया। मल्चर यंत्र का प्रदर्शन किया। शिविर में किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार संतुलित उर्वरक के उपयोग, कृषि ड्रोन के माध्यम से उर्वरक छिड़काव, और आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग के बारे में बताया गया। कृषि विज्ञान केंद्र और इफको के सहयोग से ड्रोन का लाइव प्रदर्शन कर किसानों को कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
       शिविर में विशेष रूप से फसल चक्र परिवर्तन, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, ऑयल पाम मिशन, एग्रीस्टैक योजना, पराली प्रबंधन, एवं जल संरक्षण तकनीकों पर विस्तार से चर्चा हुई। आईसीटी माध्यमों से किसानों को कृषि जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासों की जानकारी दी गई। शिविर के अंत में किसानों को बीज, उर्वरक और अन्य कृषि आदान सामग्री का वितरण भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने किसानों से आग्रह किया कि उन्नत तकनीकों को अपनाएं, सरकारी योजनाओं का लाभ लें और सतत कृषि की ओर अग्रसर हों। बकरकूदा में आयोजित शिविर में कलेक्टर संजय अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर ग्राम सरपंच प्रवीण कौशिक, कृषि विज्ञान केंद्र से वैज्ञानिक जयंत साहू, सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी मांझी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी  सत्यपाल, पशुपालन विभाग से कुजूर, मत्स्य विभाग, फसल बीमा प्रतिनिधि, संस्था प्रबंधक कुरेली और काठकोनी, ग्राम सचिव, कृषक मित्र नंद कुमार कौशिक, राधेश्याम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी साहू और तिर्की उपस्थित रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close