बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। आचार संहिता लागू होते ही निर्वाचन आयोग और स्थानीय प्रशासन एक्शन मोड में आ गए हैं।

इस कड़ी में राज्य में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा व्यापक रूप से निगरानी और गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए नकदी, शराब, मादक पदार्थ, बहुमूल्य वस्तुएं और अन्य उपहारों के वितरण पर रोक लगाने के उद्देश्य से ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस क्रम में एजेंसियों ने बड़ी मात्रा में जब्ती की है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी, शराब, नशीले पदार्थ व दूसरी चीजें बरामद की हैं। जब्त की गई चीजों की कीमत दो करोड़ रुपए से ऊपर की बताई जा रही है।

बता दें कि राज्य में चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग, आयकर विभाग, नारकोटिक्स ब्यूरो, सीमा शुल्क और फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों द्वारा लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि निगरानी को और सशक्त बनाते हुए प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। निर्वाचन आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता बिना किसी प्रलोभन या दबाव के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

इससे पहले, मंगलवार को ही पुलिस प्रशासन ने गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में वाहन तलाशी अभियान के दौरान एक वाहन से 7.50 लाख रुपए बरामद किए थे। बताया गया कि नगर थाना पुलिस टीम द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी, उसी दौरान एक वाहन से 7.50 लाख रुपए बरामद किए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रारंभिक पूछताछ के बाद वाहन पर सवार लोगों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने के कारण पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया।

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत बड़ी राशि के लेनदेन या परिवहन पर रोक है।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में नकदी का परिवहन किया जा रहा है। जब वाहन की तलाशी ली गई, तब वाहन से 7.50 लाख रुपए बरामद किए गए। मामले में संबंधित व्यक्ति से दस्तावेज़ और सबूत मांगे गए हैं, लेकिन अब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।