बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)..आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी एम.आर. यादव की अध्यक्षता में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बलरामपुर के सभागार में विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों तथा शैक्षिक समन्वयकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोर्ड परीक्षा, त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के संस्थावार परिणामों के साथ-साथ परीक्षा तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

मिशन-40 दिन के तहत रिवीजन कक्षाएं

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
Ambikapur News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में प्राचार्यों ने अवगत कराया कि सभी विद्यालयों में पाठ्यक्रम पूर्ण कराया जा चुका है। वर्तमान में मिशन-40 दिन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के समस्त विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए प्रतिदिन रिवीजन कक्षाएं तथा सह-शैक्षिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

उल्लास मेला की तैयारियों पर विशेष जोर

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक के दौरान उल्लास मेला की पूर्व तैयारियों पर भी चर्चा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्त ग्राम प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे डोर-टू-डोर सर्वे कर 25 जनवरी 2026 तक सभी साक्षरों का चिन्हांकन करें तथा 26 जनवरी 2026 को ग्राम स्तर पर आयोजित उल्लास मेला में इसकी विधिवत घोषणा सुनिश्चित करें।

बीएसके एप में उपस्थिति और छात्रवृत्ति

ये खबर भी पढ़ें…
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला शिक्षा अधिकारी ने बीएसके एप में सभी शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने तथा प्रतिदिन चेक-इन/चेक-आउट के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रवृत्ति से संबंधित समस्त कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने एवं लंबित ई-केवाईसी के निराकरण के लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करने को कहा गया।

 जन्म प्रमाण पत्र प्रक्रिया का प्रशिक्षण

अपार आईडी जनरेट करने में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए तहसीलदार बलरामपुर सुनील कुमार गुप्ता द्वारा प्राचार्यों एवं शैक्षिक समन्वयकों को जन्म प्रमाण पत्र निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। निर्देश दिए गए कि संकुल स्तर पर पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन पूर्ण कर एक ही दिन में पालकों को तहसील बुलाकर जन्म प्रमाण पत्र जारी कराए जाएं, जिससे आधार सुधार कर अधिक से अधिक अपार आईडी जनरेट की जा सके।

 सरगुजा ओलंपिक पंजीयन

जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा पूर्व विद्यालयों में फर्नीचर सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सरगुजा ओलंपिक के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का पंजीयन सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया।

बैठक में जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता हीरालाल पटवा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बलरामपुर संजु कनौजिया, विकासखण्ड स्रोत समन्वयक साक्षरता अनिल तिवारी, विकासखण्ड स्रोत समन्वयक सुरेश सिंह, सहित विकासखण्ड के समस्त प्राचार्य, शैक्षिक समन्वयक एवं ग्राम प्रभारी उपस्थित रहे।