Bilaspur-अपोलो मार्ग में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को हुए कार्रवाई के बाद शेष अतिक्रमण को हटाते हुए नगर निगम ने बुधवार को 70 दुकानों को तोड़ा और कुछ को स्थानांतरित किया जिसमें ठेला गुमटी शामिल थे।

वहीं 3 मकानों को भी हटाया गया है,जिसमें निवासरत परिवारों को पहले बहतराई स्थित पीएम आवास में शिफ्ट किया गया। अपोलो मार्ग में अवैध रूप से कब्जा कर बनाए मकान में रहने वाले लोगों के विस्थापन के लिए नगर निगम ने तैयारी पूर कर रखी थी.

ये खबर भी पढ़ें…
सनसनी वारदात : लिव-इन पार्टनर की हत्या कर घर के सेप्टिक टैंक में छिपाया शव,आरोपी की तलाश जारी
सनसनी वारदात : लिव-इन पार्टनर की हत्या कर घर के सेप्टिक टैंक में छिपाया शव,आरोपी की तलाश जारी
कोरबा जिले में एक युवक पर अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर शव को घर की बाड़ी में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ विस्थापन का कार्य भी जारी है,निगम कमिश्नर के निर्देश पर इंजीनियर और अधिकारियों की एक अलग टीम विस्थापन कार्य में लगी है।

हटाए गए मकानों के सामान को शिफ्ट करने के लिए बकायदा निगम ने गाड़ी की व्यवस्था किया है और कर्मचारियों को तैनात किया है। पहले दिन की कार्रवाई में 127 दुकानों और 23 मकानों को हटाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG शिक्षक भर्तीः DPI ने जारी किया विज्ञापन, जानिए कितनी-कितनी हैं रिक्तियां
CG शिक्षक भर्तीः DPI ने जारी किया विज्ञापन, जानिए कितनी-कितनी हैं रिक्तियां
CG Teacher recruitment: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 854 पदोें पर भर्ती निकाली हैं। इस बाबत लोक शिक्षण संचालनालय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अतिक्रमण हटाने के अभियान के पहले चरण के तहत वसंत विहार तिराहे से मानसी लाॅज तक लगभग 200 पक्का-कच्चा दुकान और 30 मकान अतिक्रमण के रूप में चिन्हित किया गया था। जिन्हें स्वयं से कब्जा हटाने निगम द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। सड़क चौड़ीकरण के बाद आवागमन के लिए राहगीरों को पक्की और चौड़ी सड़क मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
पुलिस ट्रांसफरः टीआई, एसआई, एएसआई समेत 38 पुलिसकर्मियों के तबादले
पुलिस ट्रांसफरः टीआई, एसआई, एएसआई समेत 38 पुलिसकर्मियों के तबादले
CG Police Transfers: एसपी ने जिले में पदस्थ पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की हैं। सूची में 38 पुलिसकर्मियों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.