बिलासपुर… जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई “पॉक्सो एक्ट” और भारतीय न्याय संहिता  की संगीन धाराओं के तहत दर्ज की गई है।

क्या है मामला?

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिनांक 06.08.2025 को पीड़िता की मां (प्रार्थिया) ने थाना मस्तुरी में शिकायत दर्ज कराई कि जब वह इलाज के चलते बिलासपुर अस्पताल में भर्ती थी, उसी दौरान आरोपी आशिक कुमार कुर्रे ने घर में अकेली नाबालिग बालिका के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने मां को बताया कि आरोपी उसे डरा-धमकाकर बार-बार शारीरिक शोषण करता रहा.l और धमकी दी है कि यदि उसने किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। भय के कारण बच्ची ने कई दिनों तक चुप्पी साधे रखी।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित जांच कर अपराध दर्ज कियाl आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64, 64(2)(F), 64(2)(M), 65(2), 115(2), 351(2) पॉक्सो एक्ट 06 के तहत मामला कायम कर तत्काल विवेचना मे लिया।

पुलिस की तत्परता: कुछ घंटों में गिरफ्तारी

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा और एसडीओपी मस्तुरी एल.सी. मोहल्ले के मार्गदर्शन में  मस्तुरी पुलिस ने ग्राम धूर्वाकारी में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी आशिक कुमार कुर्र निवासी सरगवा ने अपराध स्वीकार कियाl, विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।