Big news
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार बनाए गए सहायक प्राध्यापक गौतम

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय कालेज पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा के सहायक प्राध्यापक डॉ. तारणीश गौतम को एयू का प्रभारी रजिस्ट्रार बनाया गया है। उनकी नियुक्ति के संबंध में गुरुवार को उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है।
उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव राकेश कुमार ध्रुव के हस्ताक्षर से गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी हुआ है। डॉ. तारणीश गौतम जांजगीर-चांपा जिला के शासकीय भीमराव अम्बेडकर पामगढ़ कालेज में सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ है।
डॉ. गौतम को तत्काल प्रभाव से एयू के प्रभारी रजिस्ट्रार का कार्यभार सौंपा गया है। अट यूनिवर्सिटी में डिप्टी रजिस्ट्रार शैलेन्द्र दुबे अभी तक रजिस्ट्रार के प्रभार पर थे।





