कांकेर/ जिले के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्र अंतागढ़ एवं कोयलीबेड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को अब बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने महत्वपूर्ण पहल की है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतागढ़ के ऑपरेशन थिएटर को शीघ्र पूर्ण रूप से क्रियाशील करने के साथ ही यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इससे क्षेत्र के मरीजों को उपचार एवं ऑपरेशन के लिए जिला मुख्यालय अथवा अन्य शहरों तक लंबी दूरी तय करने की परेशानी कम होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
जर्जर स्कूल-आंगनबाड़ी भवनों के डिस्मेंटल के लिए चलेगा सर्वे अभियान
जर्जर स्कूल-आंगनबाड़ी भवनों के डिस्मेंटल के लिए चलेगा सर्वे अभियान
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने आज दंडकवन एवं धन्वंतरी सेवा समिति से संबद्ध चिकित्सक डॉ. आनंद जोशी एवं उनकी टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतागढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर में उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक उपकरणों तथा अन्य संसाधनों का बारीकी से जायजा लिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आगामी दो सप्ताह के भीतर ऑपरेशन थिएटर को पूर्ण रूप से क्रियाशील करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट्स, पावर बैकअप, ऑक्सीजन पाइपलाइन सहित ऑपरेशन के लिए आवश्यक सभी संसाधनों की उपलब्धता प्राथमिकता से सुनिश्चित करने कहा। साथ ही ऑपरेशन सेवाओं के लिए आवश्यक चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं अंतागढ़ में उपलब्ध कराने के संबंध में डॉ. जोशी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
बलरामपुर,/ पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, टांगर महरी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूरस्थ क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर जांच एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोनोग्राफी एवं ब्लड स्टोरेज यूनिट की सुविधा प्रारंभ करने की प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने इन सुविधाओं के लिए आवश्यक लाइसेंस प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करने कहा।

उन्होंने बाहर से आने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों के अंतागढ़ में ठहरने के लिए आवास व्यवस्था, सीएचसी में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता, ऑपरेशन थिएटर के लिए पावर बैकअप, ऑक्सीजन पाइपलाइन और आवश्यक सर्जिकल इंस्टूमेंट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
पूर्व नियुक्त शिक्षकों की सेवा और वरिष्ठता सुरक्षा की मांग, फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
पूर्व नियुक्त शिक्षकों की सेवा और वरिष्ठता सुरक्षा की मांग, फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर। पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, वरिष्ठता की रक्षा और पदोन्नति के समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर कुन्दन कुमार की इस पहल से अंतागढ़ एवं कोयलीबेड़ा सहित जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। ऑपरेशन थिएटर के पूर्ण रूप से क्रियाशील होने और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा तथा गंभीर परिस्थितियों में जिला मुख्यालय या अन्य शहरों तक लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता भी कम होगी।