बलरामपुर,/ पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, टांगर महरी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि एवं आयु सीमा के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु पात्रता के अंतर्गत जिले के मान्यता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी की जन्मतिथि 01 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के मध्य होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
अब अंतागढ़ में ही मिलेंगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं दो सप्ताह में ऑपरेशन थिएटर को पूर्ण रूप से क्रियाशील करने के निर्देश
अब अंतागढ़ में ही मिलेंगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं दो सप्ताह में ऑपरेशन थिएटर को पूर्ण रूप से क्रियाशील करने के निर्देश
कांकेर/ जिले के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्र अंतागढ़ एवं कोयलीबेड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को अब बेहतर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कक्षा 9वीं हेतु ऑनलाइन आवेदन के लिए  https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9/registrationclassIX/registrationclassIX पर आवेदन किया जा सकता है।
इसी प्रकार कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु जिले के मान्यता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र होंगे।

विद्यार्थी की जन्मतिथि 01 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के मध्य होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
जशपुर में युवाओं के लिए नौकरी का महा-अवसर, 300 पदों पर होगी  भर्ती
जशपुर में युवाओं के लिए नौकरी का महा-अवसर, 300 पदों पर होगी भर्ती
जशपुरनगर / कमांडेंट, एस.आई.एस. क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कक्षा 11वीं हेतु ऑनलाइन आवेदन के लिए  https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_11/registrationclassXI/registrationclassXI पर आवेदन किया जा सकता है।
विद्यालय प्रबंधन ने पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे प्रवेश संबंधी पात्रता की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें।

ये खबर भी पढ़ें…
जर्जर स्कूल-आंगनबाड़ी भवनों के डिस्मेंटल के लिए चलेगा सर्वे अभियान
जर्जर स्कूल-आंगनबाड़ी भवनों के डिस्मेंटल के लिए चलेगा सर्वे अभियान
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.