बिलासपुर— आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता राज्यसभा सांसद संजय सिंह दो दिनी प्रवास पर छत्तीसगढ़ पर होंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहीर ने जानकारी दिया कि संजय सिंह 23 मई को आठ बजे रायपुर विमालतल पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद 24 मई को धमतरी के सिहावा अंचल स्थित उमरादेहान गांव क लिए सुबह 9.00 बजे प्रस्थान करेंगे।
 आप प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि राज्यसभा सांसद के साथ प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू , प्रदेश महासचिव वदूद आलम , प्रदेश संगठन महासचिव जसबीर सिंग भी अमरादोहन गांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। इस दौरान  प्रदेश, सोशल मीडिया प्रभारी और प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय की विशेष उपस्थिति होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष देवलाल नरेटी , प्रदेश संगठन मंत्री तेजेंद्र तोड़ेकर और प्रदेश के सभी नेता संजय सिंह से मुलाकात पार्टी गतिविधियों को जानकारी देंगे।
 संजय सिंह के दौरा कार्यक्रम को लेकर जसबीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय नेता क्षेत्र के आदिवासी समाज के लोगों से गंभीर विषयों पर परिचर्चा करेंगे। इसके अलावा अंचल के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर पार्टी गतिविधियों की जानकारी साझा करेंगे।