Aaj ka Mausam:उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

Aaj ka Mausam:दिल्ली-एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है और चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले सात दिनों में इन राज्यों में लू चल सकती है और तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Aaj ka Mausam:देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम करवट लेने को तैयार है। मध्य असम के ऊपर बने एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो अलग-अलग ट्रफ लाइनों के प्रभाव से पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, सिक्किम में 26 और 27 अप्रैल को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

Aaj ka Mausam:दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु में भी अगले कुछ दिनों तक बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी भारत के राज्य बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 26 से 28 अप्रैल के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इन दिनों गर्म हवाएं चलेंगी और तापमान में हल्की वृद्धि होगी। राजधानी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दूसरी ओर, गुजरात, मध्य प्रदेश और विदर्भ में लू की स्थिति बनी रहेगी। महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में तापमान पहले ही 45.9 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में 1 मई तक हीटवेव चलने की संभावना है। बिहार, झारखंड, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भी दो दिनों तक गर्म हवाएं परेशान करेंगी। कुछ राज्यों में हालांकि बारिश से राहत की उम्मीद है, लेकिन कई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के बाद फिर से इजाफा हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.