मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर करीब 6 फीट गहरे खाई में गिर गई। इस हादसे में 15 से अधिक बच्चें घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, इनमें से कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं परिजनों को इस हादसे की जानकारी होने पर अफरा-तफरी मच गया। बताया जा रहा है कि, बस का स्टेयरिंग फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इस हादसे के बाद बच्चों की सूरक्षा को लेकर परिजन बहुत परेशान है। इस मामले की जांच पुलिस को दी गई।

‘स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा
भाजपा नेता प्रदीप ढड़रा ने बताया कि, बस बच्चों को छोड़ने के लिए एक गांव से दूसरे गांव जा रही थी। तभी ग्राम चिंदौड़ी गांव के पास अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक बस को संभाल नहीं पाया। इसके बाद बस सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा गिरी। हादसे में 15 से ज्यादा बच्चों को चोटें आई हैं, कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। साथ ही घायल बच्चों का हाल जाना है।

सीओ ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का जाना हाल
हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों का हाल जाना है। हादसे की खबर मिलने के बाद परिजन अस्पतालों में पहुंचने लगे। हादसे के बाद स्कूल बसों की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

बसों की फिटनेस व सुरक्षा जांच की मांग तेज
इस हादसे की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। स्कूल बसों में रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे सफर करते हैं. ऐसे में वाहनों की नियमित जांज, फिटनेस प्रमाणपत्र और सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी है।