धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की पुलिस लगातार जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों के पास से 15 हजार 8 सौ रूपए और 52 पत्ती ताश की बरामद की गई। मामला नगरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, नगरी थाना क्षेत्र के बिजली ऑफिस के पास कुछ युवक जुआ खेल रहे है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई बिजली ऑफिस के आसपास इलाके को घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों के नाम

  1. निक्कू सोम (32 वर्ष)- पिता यशवंत सोम, निवासी नगरी, जिला धमतरी।
  2. विरेन्द्र साहू (50 वर्ष)- पिता मानिकराम साहू, निवासी नगरी, जिला धमतरी।
  3. भोला निषाद (29 वर्ष)- पिता दिलीप निषाद, निवासी नगरी, जिला धमतरी।
  4. तीरथ राम रावत (45 वर्ष)- पिता राजूराम रावत, निवासी नगरी, जिला धमतरी।
  5. अश्वनी ठाकुर (40 वर्ष)- पिता गेंदूलाल ठाकुर, निवासी नगरी, जिला धमतरी।

पुलिस ने आम नागरिकों से की अपील
धमतरी पुलिस ने कहा कि, इस कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि, वे जुआ, सट्टा और इस तरह के तमाम अवैध कारोबारों से दूरी बनाकर रखें।साथ ही आम नागरिकों से यह भी आग्रह किया गया है कि, यदि उनके आसपास या किसी भी इलाके में ऐसी कोई भी संदिग्ध गतिविधि चल रही हो, तो इसकी सूचना बिना किसी डर के तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने को दें।