रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। खराब मौसम के चलते कई जिलों में 29 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। संभावना जताई जा रही हैं कि देर रात तक छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के कलेक्टरों द्वारा स्कूलों-काॅलेजों में अवकाश घोषित कर दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ आपदा प्रबंधन विभाग ने 29 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा व तेज हवाओं का प्रभाव रहने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से विद्यार्थियों को होने वाली संभावित परेशानियों व जोखिम को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन यह निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ सभी शासकीय व अशासकीय प्राथमिक शालाओं, माध्यमिक शालाओं, हाई स्कूलों एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में गुरुवार को शैक्षणिक गतिविधियों के लिए अवकाश रहेगा।

कई जिलों में अवकाश घोषित

रायपुर, रायगढ़, मुंगेली, बिलासपुर, चिरमिरी-मनंद्रगढ़-भरतपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा में 29 अक्टूबर को स्कूलों और काॅलेजों में अवकाश का ऐलान किया गया है। जिला के कलेक्टरों द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।

नीचे देखें क्रमवार आदेश…

रायपुर में अवकाश

मुंगेली में भी अवकाश घोषित

मुंगेली कलेक्टर ने भी 29 अक्टूबर को जिले में अवकाश घोषित किया है। नीचे पढ़ें…

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने अवकाश घोषित 

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और बिलासपुर, बेमेतरा जिले में 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। छुट्टियों के दौरान शिक्षक और आंगनबाड़ी कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य में भारी वर्षा एवं तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बेमेतरा और बिलासपुर में विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 29 अक्टूबर गुरुवार को जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

बिलासपुर में अवकाश

चक्रवाती तूफान “अर्नब’ के प्रभाव एवं अति वर्षा की संभावना को देखते हुए छात्र-छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में होने वाली कठिनाईयां व बच्चों के स्वास्थ्य-सुरक्षा को देखते हुए 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

बेमेतरा जिला में अवकाश घोषित

बेमेतरा जिले में भी अवकाश घोषित किया गया है, नीचे देखें आदेश