CG Bilaspur High Court: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट को बार कोटे से तीन से चार जज मिलने की संभावना बढ़ गई है। एक जानकारी के अनुसार पांच अधिवक्ताओं को इंटरव्यू के लिए कॉलेजियम ने कॉल किया है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मीटिंग है। मीटिंग के दौरान कॉलेजियम के सदस्य हाई कोर्ट जज के लिए अनुशंसा करने से पहले इंटरव्यू लेंगे। छत्तीसगढ़ से पांच अधिवक्ताओं को काॅलेजियम से कॉल आया है।

जानकारी के अनुसार सभी पांच अधिवक्ता दिल्ली रवाना हो गए हैं। शुक्रवार को कॉलेजियम के सामने उपस्थित होंगे और साक्षात्कार देंगे।

बार कोटे से इन अधिवक्ताओं के हैं नाम

आनंद शुक्ला, सौरभ अग्रवाल, ⁠अमित ददरिया ⁠शशांक सिंह व अधिवक्ता पुष्टि।

स्वीकृत पद 22, वर्तमान में हैं 14 जस्टिस

छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में वर्तमान में स्वीकृत पदों की संख्या 22 है, जबकि सितंबर 2026 में हुई नई नियुक्तियों के बाद कार्यरत जजों की कुल संख्या 14 हो गई है।

  • * जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू
  • * जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास
  • * जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी
  • * जस्टिस सचिन सिंह राजपूत
  • * जस्टिस राकेश मोहन पांडे
  • * जस्टिस संजय कुमार जायसवाल
  • * जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल
  • * जस्टिस बिभू दत्ता गुरु
  • * जस्टिस अमेंद्र किशोर प्रसाद
  • * जस्टिस संतोष शर्मा सितंबर 2026 में नियुक्त)
  • * जस्टिस सुषमा सावंत सितंबर 2026 में नियुक्त)
  • * जस्टिस सुधीर कुमार सितंबर 2026 में नियुक्त)