सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले की स्कूलों में 30 अक्टूबर शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है। डीईओ ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

डीईओ ने जारी आदेश में लिखा है, मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम “अर्नब” के प्रभाव से 30 अक्टूबर 2026 को तेज आधी एवं गरज-चमक के साथ भारी वर्षा का प्रभाव रहने की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए छ.ग. में रेड/ऑरेंज, येलो अलर्ट जारी किये जाने के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला सरगुजा में संचालित समस्त शासकीय /अशासकीय, अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में 30 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को भी एक दिवस का अवकाश घोषित किया जाता है।

आज भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभग की चेतावनी को देखते हुए अंबिकापुर जिले के डीईओ ने अवकाश घोषित कर दिया है।