Big news

स्वास्थ्य यात्राः अपोलो टू नेहरू चौक…पीसीसी अध्यक्ष बैज ने कहा…वेंटिलेटर पर स्वास्थ्य व्यवस्था…दुर्भाग्य..नकली डॉक्टर कर रहे ईलाज

कांग्रेस की 5 किलोमीटर अपोलो टू नेहरू चौक स्वास्थ्य न्याय यात्रा

बिलासपुर—- जिला कांग्रेस कमेटी की अपोलो से नेहरू चौक स्वास्थ्य न्याय यात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। न्याय यात्रा मे कांग्रेस के दिग्गज नेता पीसीसी प्रमुख दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व कैबिनिट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, विजय केशरवानी,विजय पाण्डेय समेत  सैंकड़ों नेताओं ने रैली में शामिल होकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेहरू चौक में आयोजित आमसभा को वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित भी किया।

अपने भाषण में दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ ना केवल स्वास्थ्य व्यवस्था बल्कि प्रदेश की अराजक सरकार के खिलाफ सड़क की लड़ाई को तैयार है। सरकार सभी मोर्चों पर फेल हो गयी है। गरीबों को लूटा जा रहा है। अब तो निजी अस्पताल वालों ने लूट की हद कर दी है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान दीपक बैज ने कहा कि हमने अपोलो से नेहरू चौक तक 5 किलोमीटर की पदयात्रा कर सरकार को सावधान किया है। प्रदेश की स्वास्त्य व्यवस्था चरमरा गयी है। मात्र डेढ़ साल मे भाजपा सरकार अलोकप्रिय हो गयी है। दीपक बैज ने बताया कि भाजपा सरकार में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था हमेशा से चौपट हुई है।

        भाजपा सरकार में ही हमने नकली दवा नकली टेबलेट बिकते देखा है। अब तो यहां नकली डॉक्टर भी आ गए है। नकली डॉक्टर ने ही हमारे स्पीकर राजेन्द्र शुक्ला को मारा है। अब गरीबों को मारा जा रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है।

 दीपक बैज ने बताया भाजपा ने विश्वविद्यालयों,स्कूलों को राजनीति का अखाड़ा बना दिया है। वह दिन दूर नहीं कि भाजपा सरकार छात्रावास, प्रायमरी स्कूल को भी राजनीति का अड़्डा बना दे। यदि राजनीति करना ही है तो कालेज में करें…। छात्र संघ चुनाव कराएं। भाजपा को कम से कम शिक्षा जगत को राजनीति से दूर रखना चाहिए। ॉ

 नक्सल समस्या के सवाल बैज ने कहा कि बस्तर में शांति होनी चाहिए। यद्यपि नक्सली बार बार पत्र लिखकर बातचीत का बुलावा दे रहे है। इस पर सरकार को सोचना चाहिए…बातचीत सरकार के हाथ में है। सरकार भाजपा चला रही है। सरकार को सोचना है कि बस्तर में शांति बंदूक से आ सकती है। वार्ता या बातचीत से शांति आ सकती है। इसका फैसला सरकार को करना है।

नेहरू चौक में  आमसभा 

 नेहरू चौक पर कांग्रेस नेताओं ने आमसभा को संबोधित किया। बिजली पानी, सड़क,शिक्षा स्वास्थ्य, निर्माण को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। दीपक बैज ने कहा कि हम प्रदेश में पदयात्रा निकाल कर जनता की लड़ाई सड़क पर लड़े रहे हैं। और लड़ते ही रहेंगे।

Back to top button