LIVE UPDATE
Big news

चौतरफा घिरे नक्सलियों को सताने लगी जान की चिंता…प्रेस नोट जारी कर कहा..फोर्स को हटाएं…शांति वार्ता से करेंगे समाधान

नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर फोर्स हटाने को कहा.

बिलासपुर—छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सुरक्षा बल ने अभियान चलाकर नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़े संयुक्त ऑपरेशन अंजाम दिया है। संयुक्त टीम के आपरेशन से नक्सलियों में खलबली मच गयी है। अनुमान के अनुसार घने जंगल वाले पहाड़ में करीब 300 से अधिक नक्सली छिपे है। पिछले चार दिनों से करीब 8 हजार से अधिक जवान जंगल और पहाड़ को घेरकर रखा है। जिसके चलते नक्सलियों को जान की चिंता सताने लगी है। अब प्रेस नोट जारी कर शांति वार्ता की मांग कर रहे हैं। नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर सरकार से संयुक्त फोर्स को पीछे करने को कहा है। साथ ही शांति वार्ता से समाधान करने की बात कही है।

  छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की फोर्स ने संयुक्त रूप से नक्सलियों को घेरकर बड़ा आपरेशन को अंजाम दिया है।  संयुक्त फोर्स ने पिछले चार दिनों से बस्तर और तेलंगना स्थित घने जंगल वाली पहाडी को घेरा है। बताया जा रहा है कि घने जंगल में करीब तीन सो से अधिक नक्सली छिपे हैं। करीब आठ हजार से अधिक जवानों की नजर दिन रात नक्सलियों की गतिविधियों पर है। बल्कि संयुक्त ‘टीम लगातार आगे बढ़ रही है। संयुक्त फोर्स की गतिविधियों से नक्सलियों की जान हलक में अटक गयी है। अब प्रेस नोट जारी कर शांति वार्ता की गुहार लगा रहे हैं।

यद्यपि जवान और नक्सलियों के बीच लगातार और रूक रूक फायरिंग हो रही है। अब तक 6 से अदिक नक्सलियों की मौत हो चुकी है। लगातार घिरते और मौत सामने देख नक्सलियोें ने प्रेस नोट जारी कर संयुक्त अभियान को रोकने को कहा है। उत्तर पश्चिम सब जोनल ब्यूरों प्रभारी रूपेश ने  आपरेशन को तत्काल रोकने की अपील की है।जारी प्रेस नोट में अपील किया है कि संयुक्त बल को वापस लिया। सरकार से अनुरोध करते हैं किवार्ता के जरिए समस्या का समाधान का रास्ता अपनाएं…शांतिपूर्ण वाला माहौल बनाए।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close