LIVE UPDATE
Big news

जानलेवा डॉक्टर…झोला छाप के ईलाज में 2 बच्चों की मौत…पुलिस ने किया गिरफ्तार…छानबीन में डॉक्टर ने बताया सच

झोलाछाप डॉक्टर ने किया ईलाज..दो बच्चों की मौत

बिलासपुर—-प्रकरण बेलगहना पुलिस चौकी थाना कोटा क्षेत्र का है। झोलाछाप डाक्टर के गलत ईलाज से दो बच्चों की मौत हो गयी है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपी ने चिकित्सा उपचार पात्रता नही होने के बाद भी उपचार किया। गलत ईलाज से बच्चों की मौत हो गयी। आरोपी का नाम टेंगनमाड़ा निवासी दीपक गुप्ता उर्फ़ चिंटू गुप्ता है।
बेलगहना पुलिस चौकी पहुंचकर 17 जुलाई 2024 को करवा निवासी जब्बार अली ने रिपोर्ट दर्ज कराया। शिकायतकर्ता ने बताया कि  17 जुलाई 2024 को ग्राम टेंगनमाडा के झोलाछाप डाक्टर चिंटू गुप्ता ने उसके दो बच्चों का ईलाज किया। गलत ईलाज से उसके दोनों बच्चे  इरफ़ान अली उम्र 13 साल और इमरान अली उम्र 14 साल की मौत हो गयी।
पुलिस ने सूचना के बाद मर्ग कायम किया। पंचनामा कार्यवाही को भी अंजाम दिया।  FSL रिपोर्ट, हिस्टोपैथोलीजिकल रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी दीपक गुप्ता उर्फ़ चिंटू गुप्ता बिना वैध चिकित्सा लाइसेंस के ईलाज किया है। बच्चों की मौत गलत ईलाज से हुआ है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 का अपराध दर्ज किया गकया।
16 अप्रलै को आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 के तहत पुलिस कप्तान के आदेश पर तत्काल गिरफ्तार किया गया। एडिश्नल पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि टीम गठित कर टेंगनमाड़ा निवासी आरोपी दीपक गुप्ता उर्फ चिंटू गुप्ता को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया हैँ।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close