LIVE UPDATE
Big news

चावल घोटालेबाजों के खिलाफ प्रदर्शन..दुकान की लालच में छिपे चेहरे का खेल…महिलाओं को आगे कर प्रशासन पर बनाया दबाव

जमानत पर छूटते ही प्रदर्शनकारियों साथ दावेदारों ने बनाया दबाव...

बिलासपुर—-चावल घोटालेबाजों के जमानत पर बाहर आते ही मस्तूरी स्थित सेवा सहकारी राशन दुकान संचालन को लेकर अब नया खेल शुरू हो गया है। दुकान पर नजर जमाकर बैठे कुछ लोग पर्दे के पीछे से नया खेल शुरू कर दिया है।  मस्तूरी से भोले भाले ग्रामीण महिलाओं को एकत्रित कर कलेक्टर परिसर में जमकर प्रदर्शन किया है। सूत्रों के अनुसार राशन दुकान निलंबित नहीं होने के कारण दोनो आरोपी जेल से बाहर आते ही एक बार फिर दुकान का संचालन शुरू कर दिया है। जबकि पर्दे के पीछे सक्रिय कुछ लोगों को दुकान हासिल करने के उम्मीदों को गहरा झटका लगा है। उन्हें भरोसा था कि दुकान निलंबित होने पर उन्हें अवसर मिलेगा। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। अब….पर्दे के पीछे छिपे रणनीतिकार सुनियोजित तरीके से महिलाओं को आगे कर कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन किया है। राशन दुकान निलंबित किए जाने की मांग की है। बहरहाल मामले को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया है।

         जानकारी देते चलें कि करीब आठ महीने पहले सेवा सहकारी समिति मस्तूरी स्थित दुकान में राशन घोटाला का मामला सामने आया। कलेक्टर आदेश पर खाद्य विभाग की टीम ने  जांच पड़ताल कर प्रतिवेदन पेश किया। पडताल में पाया गया कि राशन विक्रेता मनीराम कुर्रे और प्रबंधक मनोज रात्रे ने मिलकर 273 क्विंटल चावल घोटाला किया  है। मामले में दोनों के खिलाफ स्थानीय थाना में अपराध दर्ज किया गया।  दोनो को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया। बहरहाल दो दिन पहले दोनो आरोपी जमानत पर बाहर आ गए हैं। दोनों ने मस्तूरी स्थित सेवा सहकारी समिति का संचालन भी शुरू कर दिया है। 

ये खबर भी पढ़ें…
माय भारत द्वारा नशा मुक्त भारत युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित
माय भारत द्वारा नशा मुक्त भारत युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित
जशपुर।माय भारत द्वारा आयोजित नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन एन ई एस कॉलेज के सेमिनार हॉल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हीला हवाली का उठाया फायदा

 जानकारी हो कि घोटाला सामने आने के बाद राशन दुकान को निलंबित किया जाना चाहिए था। दुकान से जुड़े उपभोक्ताओं को दूसरे राशन दुकान से राशन की व्यवस्था किया जाना था। बावजूद इसके दुकान को निलंबित नहीं किया गया। जेल से बाहर आते ही दोनो आरोपियों ने एक बार फिर दुकान का संचालन शुरू कर दिया। इसके चलते उन्हें गहरा सदमा लगा जिन्हें उम्मीद थी कि दुकान निलंबित होने के बाद संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे का मौका मिलेगा। मंसूबा फेल होने के बाद पर्दे के पीछे छिपे चेहरे की अगुवाई में मस्तुूरी की भोली भाली महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। 

ये खबर भी पढ़ें…
CJP Protest -पर्दे के पीछे से आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने वालो में इनका बड़ा रोल
CJP Protest -पर्दे के पीछे से आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने वालो में इनका बड़ा रोल
Cjp protest।दिल्ली के जंतर-मंतर पर जो हुआ, वो पूरी दुनिया ने देखा. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत कॉकरोच जनता पार्टी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिलाओं ने लगाया गंभीर आरोप

कलेक्टर कार्यालय परिसर पहुंचकर महिलाओं ने राशन दुकान संचालकों पर गंभीर आरोप लगाया। महिलाओं ने बताया कि दो महीने से राशन नहीं मिल रहा है। जबकि उनसे राशन देने के बदल अंगूठा लगवाया गया है।  लेकिन अभी तक एक किलो चावल भी नहीं मिला है। इसके अलावा प्रदर्शन में शामिल कुछ महिलाओं ने जानकारी दी कि हमने अंगूठा लगाकर राशन तो लिया है। लेकिन हम कर ही क्या सकते हैं..क्योंकि हम लोगों को पैसा देकर प्रदर्शन के लिए लाया गया है। बताया गया है कि राशन दुकानदार को बदलने के लिए कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Neet paper leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा ऐलान किया
Neet paper leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा ऐलान किया
Neet paper leak।धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पीएम मोदी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर रविवार को बड़ा ऐलान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खाद्य विभाग से मिली जानकारी

खाद्य विभाग के अनुसार अपराध दर्ज होने और घोटाला सामने आने के बाद दुकान को निलंबित किया जाना चाहिेए था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बावजूद इसके संभव नहीं है कि अंगूठा लगाने के बाद राशन नहीं दिया जाए। जबकि कार्ड में भी चावल उठाने का रिकार्ड दर्ज होता है। इसलिए अंगूठा लगाकर चावल नहीं मिलने की शिकायत गलत है।

दुकान हथियाने की साजिश.किराए के प्रदर्शनकारी

जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी का प्रकरण सामने आने के बाद कुछ लोगों को विश्वास था कि दुकान को निलंबित कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रयास कर दुकान हथिया लेंगे। लेकिन निलंबन की कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते दुकान का मंसूबा पालने वालों को झटका लगा है। अब  महिलाओं को सामने कर प्रदर्शन का नाटक किया जा रहा है।

दोनो आदतन घोटालेबाज

जानकारी देते चलें कि मनीराम कुर्रे और मनोज रात्रे आदतन घोटाले बाज हैं। कुछ साल पहले दोनों ने मिलकर करीब 700 क्विंंटल चावल घोटाला को अंजाम दिया है। बावजूद इसके दोनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इसका फायदा उठाकर करीब आठ महीने पहले दोनों ने एक बार फिर 273 क्विवंटल चावल घोटाले को अंजाम दिया है। पुलिस कार्रवाई के बाद भी दुकान को निलंबित नहीं किया गया। जिसका फायदा उठाकर दोनों ने एक बार फिर दुकान का संचालन शुरू कर दिया है। जबकि पर्दे के पीछे छिपा चेहरा ऐसा नहीं चाहता है। 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close