Rohit Sharma Century।रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर एक जबरदस्त शतक जमाकर संन्यास की खबरों पर ब्रेक लगा दिया. भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के तीसरे मैच में रोहित ने सिर्फ 84 गेंदों में शतक जमाया और टीम इंडिया से बाहर किए जाने की बातें करने वालों को करारा जवाब दिया. इसके साथ ह लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले वो पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए. सीरीज के पिछले दोनों मैच में बुरी तरह फेल होने वाले रोहित शर्मा को लेकर इस मैच से पहले कई अटकलें चल रही थीं लेकिन हिटमैन ने रिकॉर्ड शतक लगाकर जबरदस्त वापसी की.

भारत-इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच रविवार (19 जुलाई) को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 50 ओवर में 3 विकेट पर 387 रन बनाए व भारत को जीत के लिए 388 का टारगेट दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
जशपुर/बगिया:(मनीष जायसवाल) छत्तीसगढ़ के शिक्षक आंदोलन में बुधवार का दिन संवाद के लिहाज से अहम रहा। दिन में स्कूल शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Rohit Sharma Century।यह वनडे में लॉर्ड्स में सबसे बड़ा स्कोर रहा।रोहित ने 84 गेंदों पर चौके के साथ शतक पूरा किया। गिल ने शानदार पारी खेली और 77 रन बनाकर आउट हुए। उनके विकेट से भारत का पहला विकेट गिरा।

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए। लॉर्ड्स में वनडे फॉर्मेट में यह किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG School Edcuation : स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कलेक्टरों को लिखा पत्र
CG School Edcuation : स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कलेक्टरों को लिखा पत्र
CG School Edcuation/रायपुर। स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने प्रदेशभर के कलेक्टर्स को पत्र लिखकर सितंबर महीने में आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने बेन डकेट और जैकब बेथेल आए। बाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत और दमदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 30.1 ओवर में 192 रन की साझेदारी की। भारत के खिलाफ इंग्लैंड की तरफ से वनडे में पहले विकेट की ये सबसे बड़ी साझेदारी है।

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बेथेल का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा। बेथेल 93 गेंदों पर 2 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 91 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
एलसीआईटी के आगे विभाग-प्रशासन घुटने पर? बड़े शिक्षण संस्थान पर विभागीय आदेश बेअसर, शिकायतों के बाद भी बेलगाम व्यवस्था!
एलसीआईटी के आगे विभाग-प्रशासन घुटने पर? बड़े शिक्षण संस्थान पर विभागीय आदेश बेअसर, शिकायतों के बाद भी बेलगाम व्यवस्था!
बिलासपुर/बोदरी...बोदरी स्थित लक्ष्मीचंद इंस्टीट्यूट हायर सेकेंडरी स्कूल (एलसीआईटी) को लेकर फिर शिकायत सामने आई है। इस बार शिकायत फीस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डकेट ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया। वह 135 गेंदों पर 1 छक्का और 18 चौके की मदद से 141 रन बनाकर आउट हुए। डकेट ने आउट होने से पहले जो रूट के साथ दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की।

जो रूट ने 48 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। सीरीज में रूट का यह लगातार तीसरा अर्धशतक है। बटलर ने 13 गेंदों पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। बटलर और रूट के बीच 19 गेंदों पर 63 रनों की साझेदारी हुई। इसी साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने 50 ओवर में 3 विकेट पर 387 रन बनाए। कप्तान हैरी ब्रूक ने 12 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली।

भारत की तरफ से गुरनूर बरार सबसे महंगे साबित हुए। बरार ने 10 ओवर में 97 रन दिए। वहीं, अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 72 रन लुटाए। बरार और अर्शदीप को विकेट नहीं मिला। अक्षर पटेल ने भी 10 ओवर में 61 रन दिए। उन्हें भी विकेट नहीं मिला। प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 ओवर में 69 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रिंस यादव ने 10 ओवर में 79 रन देकर 1 विकेट लिए।