LIVE UPDATE
No news items found.
Big news

CG News- श्री शिवम शो रूम में चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

CG News-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित श्री शिवम शो रूम में हुई चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। दुकान का कर्मचारी ही इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड निकला है। आरोपी ने अपने मामा समेत 4 लोगों के साथ मिलकर शो रूम में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी बरामद कर लिया है। हालांकि चोरी 30 लाख की हुई थी और पुलिस ने सिर्फ 17 लाख ही जब्त किया है।

दरअलस, 31 मार्च की देर रात पंडरी स्थित श्री शिवम में 30 लाख नगदी की चोरी हुई थी। शो रूम के संचालक संजय राठी ने इसकी शिकायत थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई थी। पंडरी जहां पर तीन थाने पंडरी थाना, देवेन्द्र नगर थाना और मोवा थाना कुछ ही दूरी पर स्थित है, इसके बाद भी इतनी बड़ी चोरी होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा था। इधर, इस मामले को आईजी अमरेश मिश्रा ने प्रमुख्ता से लिया और जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये।

ये खबर भी पढ़ें…
दो साल का रिश्ता, एक रात का विवाद… प्रेम कहानी का अंत बना हत्या, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
दो साल का रिश्ता, एक रात का विवाद… प्रेम कहानी का अंत बना हत्या, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
बिलासपुर... सीपत थाना क्षेत्र में मिले युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाने का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्राइम एंड साइबर व सिविल लाइन थाना की संयुक्त पुलिस ने शो रूम के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला। साथ ही दुकान के हर-एक कर्मचारी से पूछताछ की। इसी दौरान पता चला कि दुकान का एक कर्मचारी जिसका नाम राजेश टंडन है, उसके पैर में घटना वाले दिन ही चोट लगी है और शो रूम नहीं आ रहा है। पुलिस ने बिना देरी किये संदेही राजेश टंडन को हिरासत में लिया और पूछताछ की। शुरूआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, फिर टूटकर चोरी करने की बात कबूल किया।

आरोपी राजेश टंडन ने पुलिस को बताया कि वो शो रूम वाले काॅम्प्लेक्स में टाइटन वाॅच की फ्रेंचाइजी काउंटर में काम करता था। उसे पता था कि शो रूम में बड़ी मात्रा में कैश रखा होता है। राजेश को ये भी पता था कि कहां-कहा सीसीटीवी कैमरा लगा है और किस जगह पर नहीं लगा है। कैश को देखकर उसकी नियत डोल गई और उसने अपने मामा व अपने दो साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई।

ये खबर भी पढ़ें…
जशपुर में 9 अगस्त को Join BJYM अभियान: 6 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य, भव्य तिरंगा यात्रा की भी तैयारी
जशपुर में 9 अगस्त को Join BJYM अभियान: 6 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य, भव्य तिरंगा यात्रा की भी तैयारी
जशपुर।भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा प्रदेश भर में युवाओं और नए मतदाताओं को संगठन से जोड़ने के लिए Join...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्लानिंग के तहत ही 31 मार्च को शो रूम बंद होने से पहले बुर्का पहनकर घुसा और सुरक्षित स्थान पर छिप गया। दुकान बंद होने के बाद कैश काउंटर में पहुंचा। जैसे ही शो रूम बंद हुआ आरोपी कैश काउंटर से 30 लाख नगदी लेकर छत के उपर पहुंच गया और रस्सी की मदद से नीचे उतरने लगा। इसी बीच फिसलकर सीधे नीचे गिर गया और उसका पैर टूट गया।

चोरी की घटना के बाद अपने तीन साथियों के साथ भाग निकला। पुलिस ने मामले में राजनांदगांव और चिखली धरसींवा निवासी मोहनीश श्रीवास्तव, सुरेश दीवान, प्रेम बघेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन को महाराष्ट्र और मुख्य सजिशकर्ता राजेश को अस्पताल से पकड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सिर्फ संदेह पर बैंक खाते फ्रीज नहीं कर सकती ED, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला: PMLA मामलों में पुख्ता वजह होना अनिवार्य
सिर्फ संदेह पर बैंक खाते फ्रीज नहीं कर सकती ED, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला: PMLA मामलों में पुख्ता वजह होना अनिवार्य
नई दिल्ली: देश की सर्वोच्च अदालत (Supreme Court) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शक्तियों और कार्यप्रणाली को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपियों के कब्जे से 30 लाख कैश में से सिर्फ 17 लाख ही पुलिस ने जब्त किया है। हालांकि आरोपियों ने अभी ये नहीं बताया है कि बाकी के रूपयों का क्या किया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

01. राजेश टण्डन पिता राम बिलास टण्डन उम्र 26 साल निवासी ग्राम धोधा हथबंद थाना हथबंद जिला बलौदा बाजार। हाल पता – किराये का मकान आदर्श नगर मोवा थाना पंडरी रायपुर।

02. परमेश्वर बघेल उर्फ प्रेम बघेल पिता चिंताराम बघेल उम्र 32 साल निवासी भीलोनी थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर। हाल पता – मंदिर हसौद थाना के पीछे नाना सेलहन सिंह का मकान मंदिर हसौद जिला रायपुर।

03. मोहनीश श्रीवास्तव उर्फ सिद्धार्थ पिता कृष्ण मोहन श्रीवास्तव उम्र 33 साल निवासी चिखली प्यारे लाल चौक राजनांदगांव चौकी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव। हाल पता फ्लैट नंबर डी 609 अविनाश आशियाना कबीर नगर थाना कबीर नगर रायपुर।

04. सुरेश कुमार दीवान पिता मोहन लाल दीवान उम्र 31 साल निवासी ग्र्राम जामली पोस्ट पाठसिवनी थाना छुरा जिला गरियाबंद। हाल पता – किराये का मकान दुर्गा चौक संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

Back to top button
close