LIVE UPDATE
Bilaspur

चरित्र शंका में ‘जहर की साजिश’—बिलासपुर में पत्नी को चूहा मार दवा पिलाने वाला पति 24 घंटे में गिरफ्तार

बेहोश हुई महिला, समय पर इलाज से बची जान—हत्या के प्रयास में आरोपी न्यायिक रिमांड पर

बिलासपुर…सीपत थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए पति ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच दी। आरोप है कि उसने बहाने से जंगल ले जाकर जबरन चूहा मार दवा पिला दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

लकड़ी लाने का बहाना, फिर जबरन जहर

पीड़िता के अनुसार, 8 अप्रैल की सुबह आरोपी ने घर में चूहों का हवाला देकर दवा मंगवाई। इसके बाद लकड़ी लाने के बहाने कुमीहा खार की ओर ले गया और वहीं जबरन जहर पिला दिया। महिला बेहोश हो गई। हालत गंभीर थी, लेकिन समय पर अस्पताल पहुंचने से उसकी जान बच गई।

तीन दिन बाद खुला राज

इलाज के दौरान तीन दिन बाद जब महिला को होश आया, तब उसने पूरी घटना बेटे को बताई। इसके बाद 4 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश तेज की।

24 घंटे में गिरफ्तारी, जुर्म कबूल

थाना सीपत की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी रामरतन सूर्यवंशी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पहले भी दर्ज हैं गंभीर मामले

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या और मारपीट जैसे गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। इस बार का मामला सीधे हत्या के प्रयास से जुड़ा है, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close