LIVE UPDATE
Bilaspur

दवा बाजार में हड़कंप: थोक विक्रेताओं पर छापा, वैक्सीन स्टोर तक पहुंची जांच

7 थोक विक्रेताओं और वैक्सीन स्टोर की जांच

बिलासपुर…सही दवा शुद्ध आहार अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले में औषधि व्यवस्था की निगरानी तेज कर दी है। सहायक औषधि नियंत्रक के नेतृत्व में औषधि निरीक्षकों की तीन टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 7 थोक दवा विक्रेताओं और एक शासकीय अस्पताल के वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई सीधे तौर पर दवाओं की गुणवत्ता, वितरण और सुरक्षा मानकों को जांचने के उद्देश्य से की गई।

निरीक्षण के दौरान शहर के तेलीपारा क्षेत्र सहित रेलवे सेंट्रल अस्पताल के वैक्सीन स्टोर को भी जांच के दायरे में लिया गया। टीम ने विशेष रूप से नारकोटिक दवाओं के क्रय-विक्रय से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की, ताकि इनके उपयोग और वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता न हो।

इसके साथ ही वैक्सीन स्टोर में रखी गई दवाओं के तापमान प्रबंधन की भी जांच की गई। आईएलआर और कोल्ड रूम की स्थिति का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया गया कि वैक्सीन निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखी जा रही हैं या नहीं।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button