LIVE UPDATE
Chhattisgarh

पीपीटी प्रवेश परीक्षा 07 मई को, नोडल अधिकारी नियुक्त

कांकेर/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पीपीटी प्रवेश परीक्षा 07 मई गुरूवार को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के लगभग 251 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने डिप्टी कलेक्टर आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी और सहायक संचालक शिक्षा लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

उक्त परीक्षा के लिए शासकीय भानुप्रतापदेव स्नाकोत्तर महाविद्यालय कांकेर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

Back to top button
close