LIVE UPDATE
Chhattisgarh

सूरजपुर के पीएम सेजेस विद्यालय जयनगर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में किया उत्कर्ष्ट प्रदर्शन

सूरजपुर/   सूरजपुर के विद्यार्थियों ने इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पीएम श्री सेजेस विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। कक्षा 10वीं में जीना भगत ने 89.3% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मानसी दास ने 87% अंक के साथ द्वितीय स्थान एवं ग्रीषा तंदन ने 86.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार कक्षा 12वीं (विज्ञान संकाय) में गोविंद ज्ञान देव ने 92.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, नमन कुशवाहा ने 92.4% अंक के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि नमन सिंह एवं हंसमीता ने 86.2% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके साथ ही कक्षा 12वीं (वाणिज्य संकाय) में सूफी ने 79% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, नेहा सिंह ने 77.4% अंक के साथ द्वितीय स्थान एवं अक्षत शर्मा ने 77.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को उनकी कड़ी मेहनत एवं उत्कृष्ट सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों ने भी इन छात्रों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Back to top button