LIVE UPDATE
Chhattisgarh

संगीता सिन्हा बनी महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष

रायपुर/ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने बालोद विधानसभा क्षेत्र की महिला विधायक संगीता सिन्हा को कार्यकारी अध्यक्ष का कमान सौंप दिया है।

विधायक संगीता सिनहा ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखती हैं। छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस की राजनीति पर नजर डालें तो राज्यसभा सदस्य फुलोदेवी नेताम अब भी अध्यक्ष पद पर काबिज हैं।

हालांकि राज्यसभा के लिए दूसरी मर्तबे नामांकन दाखिला के बाद पद छोड़ दिया था, आलाकमान ने उनका इस्तीफा आजतलक स्वीकार नहीं किया है।

इस बीच महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के लिए दिल्ली से लगातार कवायद चलती रही। दावेदारों के नाम के पैनल से लेकर स्क्रीनिंग और इंटरव्यू की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी। चार नामों का पैनल दिल्ली भेजा गया था।

स्क्रीनिंग के बाद दो नाम बच गए थे। इसमें बालोद की विधायक संगीता सिन्हा और खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी साहू के नाम पर फैसला आलाकमान को लेना था। इन दो नामों से संगीता सिन्हा के नाम को आलाकमान ने तव्वजो दी और सोमवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने संगीता सिन्हा को कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस की राजनीति और गुटीय समीकरण पर नजर डालें तो विधायक संगीता सिन्हा पूर्व सीएम के गुट से ताल्लुक रखती हैं। खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी साहू की राजनीतिक प्रतिबद्धता पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के साथ मानी जाती है। गुटीय राजनीति में छन्नी साहू पिछड़ गई। दिल्ली के मजबूत संपर्क और प्रदेश की राजनीति में अब भी प्रभावी भूमिका में नजर आ रहे पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने कट्टर समर्थक को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बनाने में राजनीतिक रूप से सफल रहे।

कांग्रेस का पूरा फोकस छत्तीसगढ़ की जाति समीकरण पर लगी रही। हालांकि दोनों ही दावेदार ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखती हैं, गुटीय राजनीति और दिल्ली संपर्क के लिहाज से भूपेश बघेल गुट ने बाजी मार ली है। विधायक संगीता सिन्हा ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखती हैं। प्रदेश अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम आदिवासी वर्ग से हैं।

Back to top button