LIVE UPDATE
Big news

सुशासन तिहार के तहत सीएम साय का औचक निरीक्षण, किसी भी जिले में उतरेगा हेलीकॉप्टर

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इतवार को सुशासन तिहार अंतर्गत अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आगाज आज कर रहे हैं। मिली जानकारी मुताबिक सीएम साय राज्य शासन के महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार के तहत पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से रवाना हुए।

इस अभियान में मुख्यमंत्री श्री साय आम नागरिकों से रूबरू होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का लेंगे फीडबैक

उल्लेखनीय है कि 1 मई से प्रारम्भ सुशासन तिहार 10 जून तक जारी रहेगा।मुख्यमंत्री के साथ दौरे पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल भी हुए रवाना।

एक मई से छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार की शुरुआत हो गई है। तिहार 10 जून तक चलेगा।

सुशासन तिहार से पहले मुख्यमंत्री ने जिले के कलेक्टर्स से लेकर अफसरों से दोटूक कहा है, तिहार के दौरान जनता की सुनें, सुनाएं नहीं। सीएम विष्णुदेव साय ने साफ कर दिया है, तिहार जनता के लिए है, उनकी दिक्कतों को सुने,समझें और निराकरण की कोशिश करें।

सीएम ने अफसरों को जो हिदायत दी है, उस पर काम हो रहा है या नहीं, अफसर जनता की सुन रहे हैं या नहीं और उनका काम हो रहा है या नहीं, इन सब बातों की जानकारी लेने और सरकार के कामकाज के साथ ही अधिकारियों के कामकाज और जनता के प्रति उनके व्यवहार का फीडबैक लेने आज से औचक निरीक्षण करेंगे।

Back to top button
close