LIVE UPDATE
Bilaspur

ट्यूशन टीचर की संदिग्ध आत्महत्या, घर के बाथरूम में मिला शव

बाथरूम से महिला का शव बरामद..मृतका की पहचान रजनी देवांगन

भिलाई.. दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय महिला ट्यूशन टीचर ने अपने घर में आग लगाकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाथरूम से महिला का शव बरामद किया। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

सेक्टर-8 की, घर पर चलाती थीं ट्यूशन

मृतका की पहचान रजनी देवांगन के रूप में हुई है। वह सेक्टर-8 भिलाई की निवासी थीं और अपने घर में कक्षा पहली से 12वीं तक के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थीं। पारिवारिक जानकारी के अनुसार, उनके पति निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। बेटा डॉक्टर है, जबकि बेटी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।

धुआं उठता देख पड़ोसियों ने दी सूचना

10 फरवरी की शाम छात्र ट्यूशन पढ़ने पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। इसी दौरान पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलते देखा और तत्काल डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बाथरूम के भीतर महिला का शव मिला।

सुसाइड नोट बरामद, जांच जारी

घटना की सूचना पर भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें महिला ने शारीरिक परेशानियों का उल्लेख करते हुए इस कदम के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close