LIVE UPDATE
india

ghutnon mein dard: सावधान! घुटनों से आने वाली कट-कट की आवाज को न करें नजरअंदाज, भविष्य में बन सकती है बड़ी मुसीबत; जानें राहत पाने के असरदार उपाय

आयुर्वेद में इन समस्याओं का बहुत ही प्रभावी समाधान बताया गया है। घुटनों के दर्द और लुब्रिकेशन की कमी को दूर करने के लिए अश्वगंधा, योगराज गुग्गल और लाक्षादि गुग्गल जैसी औषधियां अत्यंत लाभकारी मानी जाती हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी औषधि का सेवन करने से पहले चिकित्सक की सलाह लेना अनिवार्य है।

ghutnon mein dard/आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती जीवनशैली ने सुख-सुविधाएं तो बढ़ाई हैं, लेकिन साथ ही कई शारीरिक समस्याओं को भी जन्म दिया है। आजकल शारीरिक सक्रियता कम और मानसिक तनाव ज्यादा होने के कारण लोग कम उम्र में ही जोड़ों के दर्द, विशेषकर घुटनों में ‘कट-कट’ की आवाज और दर्द की शिकायत करने लगे हैं।

ghutnon mein dard/घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करने की मजबूरी और व्यायाम की कमी के कारण पैरों में सूजन, भारीपन और जकड़न जैसी परेशानियां आम हो गई हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि इन संकेतों को हल्का समझकर इग्नोर करना भविष्य में किसी बड़ी बीमारी या अर्थराइटिस का कारण बन सकता है।

अक्सर लोग घुटनों से आने वाली आवाज को साधारण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं और सोचते हैं कि यह अपने आप ठीक हो जाएगा।

लेकिन आपको यह समझना होगा कि घुटनों के आवाज करने के पीछे कई गंभीर कारण हो सकते हैं। इसमें शरीर में वायु (गैस) का अत्यधिक बढ़ना, हड्डियों के बीच मौजूद कॉर्टिलेज का घिसना, कैल्शियम और विटामिन-डी की भारी कमी, और लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठकर काम करना शामिल है। यदि इन आवाजों के साथ आपको घुटनों में दर्द भी महसूस हो रहा है, तो यह खतरे की घंटी है। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि घुटनों के जोड़ अंदरूनी रूप से प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।ghutnon mein dard

आयुर्वेद में इन समस्याओं का बहुत ही प्रभावी समाधान बताया गया है। घुटनों के दर्द और लुब्रिकेशन की कमी को दूर करने के लिए अश्वगंधा, योगराज गुग्गल और लाक्षादि गुग्गल जैसी औषधियां अत्यंत लाभकारी मानी जाती हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी औषधि का सेवन करने से पहले चिकित्सक की सलाह लेना अनिवार्य है।

औषधियों के साथ-साथ जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव भी बड़े परिणाम ला सकते हैं। रोजाना सुबह और शाम कम से कम 15 से 20 मिनट की सैर घुटनों की जकड़न को खत्म करने में मदद करती है।ghutnon mein dard

इसके अलावा, रात के समय तिल के तेल से घुटनों की मालिश करना एक रामबाण उपाय है। मालिश करने से न केवल सूजन और दर्द में आराम मिलता है, बल्कि हड्डियों के बीच घर्षण कम होने से ‘कट-कट’ की आवाज भी धीरे-धीरे बंद हो जाती है।

हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन-डी बहुत जरूरी है, इसलिए रोजाना कम से कम 10 मिनट गुनगुनी धूप में जरूर बैठें। साथ ही, आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट मेथी के दाने का पानी पीने से शरीर में ‘वात’ दोष संतुलित रहता है, जो जोड़ों के दर्द को जड़ से खत्म करने में सहायक है।

Back to top button
close