LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

हत्यारा पति ने बताया…पत्नी का था अवैध सम्बध…शौच कराने बाहर लेकर गया…घात लगाकर गमछा से गला घोंटकर मारा

आरोपी पति ने बताया..पत्नी का था अवैध रिश्ता..इसलिए मारा

बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस ने महिला की अज्ञात शव की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। खबर मिलने के महत 12 घंटों के भीतर हत्या के आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने पूछताछ के दौरान हत्या का अपराध कबूल करते हुए पत्नी पर चरित्रहीनता का आरोप लगाया है। गिरफ्तार कर फरार आरोपी पति को  न्यायालय के सामने पेश किया है। आरोपी का नाम संतोष कुमार खैरवार है। आरोपी ग्राम एरमसाही थाना मस्तूरी का निवासी है। हाल फिलहाल  बंगालीपारा गली नं. 4, थाना सरकंडा में निवास करता है।
सरकन्डा पुलिस के अनुसार..जानकारी मिली कि खमतराई स्तित तीन पुलिया के आगे आशाबंद रोड नहर अज्ञात महिला का शव पड़ा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद मर्ग कायम किया गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जानकारी मिली कि महिला की हत्या गला घोंट कर की गयी है। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि मृतिका का नाम दुर्गा उर्फ ऐश्वर्या खैरवार पति संतोष खैरवार है। पति पत्नी बंगालीपारा सरकण्डा में रहती है। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि मृतिका का पति संतोष खैरवार फरार है।
वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर संतोष खैरवार की पतासाजी अभियान चलाया गया। मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी मस्तूरी क्षेत्रांतर्गत अपने मूल घर एरमसाही में छिपा है। घेराबंदी कर संतोष खैरवार को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी दुर्गा उर्फ ऐश्वर्या खैरवार की हत्या का जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया कि पत्नी दुर्गा अक्सर अपने फूफा के साथ मोबाईल से बातचीत करती थी। मना करने के बाद भी आदतों से बाज नहीं आयी। पत्नी का उसके फूफा से अवैध रिश्ता होने की भी जानकारी मिली।
आरोपी पति ने बताया कि 12 मार्च की रात्रि करीब 1 से 2 बजे के बीच शौच कराने खमतराई नहर की तरफ लेकर गया। इसी दौरान गमछा से गला घोंट कर हत्या को अंजाम दिया। झाड़ी में लाश लिटाकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close