LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

सुबह निलंबन का आदेश…शाम होते बदल गए कई थानेदार..लक्ष्मी संभालेगी महिला थाना…कप्तान का आदेश…पुलिसिंग से समझौता नहीं

पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने किया सर्जरी..सात निरीक्षकों का बदला थाना

बिलासपुर— पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने सुबह कोनी थानेदार को निलंबित कर लाइन अटैच किया। शाम होते आधा दर्जन से अधिक निरीक्षकों का थाना बदल दिया है। थाना बदल कार्रवाई में महिला निरीक्षक भी चपेट में आए है। पुलिस  कप्तान कार्यालय से जारी स्थानांतरण सूची में ऐसे महिला निरीक्षकों का भी नाम शामिल हैं…जिनकी शिकायत पुलिस कप्तान तक लगातार पहुंच रही थी। मामले में पुलिस कप्तान ने बताया कि जवानों और अधिकारियों की समस्या अपनी हो सकती है। लेकिन पुलिसिंग से समझौता किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

  पुलिस कप्तान रजनेश सिंह मंगलवार की सुबह जांच पड़ताल में लापरवाही की शिकायत पर कोनी थानेदार को निलंबित किया। निलंबित थानेदार को लाइन अटैच कर शाम होते सात निरीक्षकों का थाना बदल आदेश जारी कर दिया है। पुलिस कप्तान कार्यालय से जारी स्थानांतरण सूची में कुछ ऐसे महिला निरीक्षकों का नाम भी शामिल हैं…जिनकी पुलिस कप्तान तक लगातार शिकायत मिल रही थी।

  स्थानांतरण सूची के अनुसार हिर्री थाना प्रभारी किशोर केंवट को थाना प्रभारी कोनी बनाय गया है। अजाक थाना प्रभारी अवनीश पासवान को हिर्री थाना प्रभारी बनाकर भेजा गया है। जिला विशेष शाखा अनिल अग्रवाल को अजाक थाना प्रभारी बनाया गया है। यातायात थाना प्रभारी उत्तम साहू को चकरभाठा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है। चकरभाठा थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे को सिविल लाइन भेजा गया है। महिला थाना प्रभारी भारती मरकाम अब चकरभाठा थाना में काम करेंगी। इसके अलावा चकरभाठा थाना में पदस्थ लक्ष्मी चौहान को महिला थाना का प्रभार दिया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close