LIVE UPDATE
Chhattisgarh

किसानों के आंदोलन मे शामिल होंगे सिहंदेव… चांदनी चौक पर करेंगे प्रदर्शन…शासन पर बनाएंगे दबाव

रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी).. किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में 11 सितंबर 2025, गुरुवार को प्रातः 11 बजे नगर के चांदनी चौक पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष के.पी. सिंहदेव करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अजय तिर्की उपस्थित रहेंगे।

धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में यूरिया खाद की भारी किल्लत और उसका मनमाना दाम पर विक्रय है। किसानो  को जहां 266 रुपये में मिलने वाली खाद 1000 रुपये में खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।,वहीं वन भूमि अधिग्रहण पट्टा प्राप्त जमीन में लगाए गए धान का पंजीयन गिरदावली में नहीं हो पा रहा है।  गंभीर समस्याओं को लेकर किसानों की चिंता को सामने लाने तथा उन्हें राहत दिलाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

आंदोलन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान भाई भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रामानुजगंज ब्लॉक अध्यक्ष मधु गुप्ता और रामचंद्रपुर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह ने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग
रायपुर. धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग उठ रही है. राजधानी रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि किसानों की समस्याओं को लेकर वे मजबूती से आवाज उठाएंगे और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Dharmendra Pradhan का बचाव क्यों? शिक्षा सुधार होगा या फिर वही पुराना खेल?
Dharmendra Pradhan का बचाव क्यों? शिक्षा सुधार होगा या फिर वही पुराना खेल?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav उनके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close