LIVE UPDATE
Chhattisgarh

पत्नी और परिवार से मारपीट..फरार आरोपी विपत गिरफ्तार..आर्टिका कार जब्त 

रामानुजगंज(पृथ्वी लाल केशरी)… तातापानी थाना क्षेत्र में एक गंभीर पारिवारिक विवाद के सिलसिले में पुलिस ने आरोपी विपत गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आर्टिका कार भी जप्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विक्कीलाल मरकाम ने तातापानी पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी पार्वती  लंबे समय से मायके में रहती थी। लेकिन आरोपी विपत गुप्ता उसे अपने साथ रखता था।  27 जून 2025 को सुबह 7 बजे विपत गुप्ता अपनी पत्नी पार्वती, साला झरीसाई और अन्य लोगों को आर्टिका वाहन से लेकर गया। इस दौरान जमीन के अधिकार को लेकर विवाद हुआ। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए प्रार्थी और उनके साथी शिवरतन पर भी हमला किया ।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार पटवा, पार्वती मरकाम, उर्मिला , झारी साय  को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। फरार आरोपी विपत गुप्ता ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने  25 अगस्त  को गिरफ्तार कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया।

आरोपी के बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त आर्टिका कार को जप्त किया गया।  आरोपी का बेटा टी.एस. गुप्ता अभी भी फरार है । इस्तेमाल की गई ट्रैक्टर को जप्त करना शेष है।

पुलिस ने बताया कि मामला गंभीर और जटिल है। अपराधियों के खिलाफ धारा 296, 351 (2), 115 (2), 191 (3), 331 (5), 324 (6), 111 (2)(ख), बीएनएस एवं 3 (1)(द),(घ), 3 (2)(व-क) एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। न्यायिक रिमांड के दौरान पुलिस आगे की विवेचना पूरी करेगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close