LIVE UPDATE
Chhattisgarh

नाकाबंदी में फंसे शराब तस्कर..बोलेरो समेत 8.31 लाख का माल बरामद… 2 गिरफ्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज(पृथ्वी लाल केशरी)
रघुनाथनगर थाना पुलिस ने रविवार देर रात शराब माफियाओं पर ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए 84 लीटर अवैध देशी शराब जब्त कर दो तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। जब्त बोलेरो वाहन और शराब की कुल कीमत 8,31,500 आँकी गई है।

कैसे हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी और एसडीओपी राम अवतार ध्रुवकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेंद्र ठाकुर की टीम ने शनिवार रात ग्राम झापर के पास नाकाबंदी की। मुखबिर की सूचना पर बोलेरो क्रमांक एमपी 66 जेड डी 2001 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 420 नग ‘वाह ऑरेंज’ ब्रांड शराब कुल 84 लीटर बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम 

  1. चंदन बाबू, निवासी ग्राम गुफापर, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली (मप्र)
  2. अब्दुल सत्तार, निवासी ग्राम डूमरहर, थाना बभनी, जिला सोनभद्र (उप्र)। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस टीम सदस्यों का नाम 

कार्रवाई में निरीक्षक देवेंद्र ठाकुर, प्रधान आरक्षक योगेश मरावी, आरक्षक जुगेश जायसवाल, नगर सैनिक सचेत साहू, अरुण पटेल और टेकचंद वर्मा शामिल रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close