LIVE UPDATE
Chhattisgarh

79वां स्वतंत्रता दिवस: शहीद परिजनों का सम्मान, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र

बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)…जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय माहौल और देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश वाचन किया। तिरंगे के साथ रंग-बिरंगे गुब्बारे और शांति के प्रतीक श्वेत कपोत आकाश में छोड़े गए।

परेड में दिखा अनुशासन और जोश

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर हाई कोर्ट का फैसला: शादीशुदा बेटी भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार, केवल ‘पति पर निर्भर’ होने के अनुमान से खारिज नहीं हो सकता आवेदन
बिलासपुर हाई कोर्ट का फैसला: शादीशुदा बेटी भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार, केवल ‘पति पर निर्भर’ होने के अनुमान से खारिज नहीं हो सकता आवेदन
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (बिलासपुर हाई कोर्ट) ने अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Appointment) को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रगतिशील फैसला सुनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीनियर और जूनियर वर्ग की विभिन्न टुकड़ियों ने देशभक्ति की धुनों पर कदमताल करते हुए आकर्षक मार्चपास्ट किया। सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल (पुरुष) ने प्रथम, महिला पुलिस बल ने द्वितीय और छग सशस्त्र बल 12वीं वाहिनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर ने पहला स्थान पाया।

शहीद परिवारों को नमन

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग
रायपुर. धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग उठ रही है. राजधानी रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य अतिथि ने श्रीलंका शांति सेना, नक्सल मुठभेड़ और सीमाई क्षेत्र में शहीद हुए 7 वीर सपूतों के परिजनों को साल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झलकी एकता 

ये खबर भी पढ़ें…
Dharmendra Pradhan का बचाव क्यों? शिक्षा सुधार होगा या फिर वही पुराना खेल?
Dharmendra Pradhan का बचाव क्यों? शिक्षा सुधार होगा या फिर वही पुराना खेल?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav उनके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, झांसी की रानी, वीर शिवाजी और छत्तीसगढ़ की रजत जयंती थीम पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रामानुजगंज को प्रथम स्थान मिला।

अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मान

मुख्य अतिथि ने 66 उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का समापन पौधरोपण के साथ हुआ।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, रेड क्रॉस अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी, सीईओ नयनतारा सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और नागरिक उपस्थित रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close