LIVE UPDATE
Chhattisgarh

छात्रावास अधीक्षिका की संदिग्ध आत्महत्या: प्रशासनिक संवेदनहीनता की पोल खुली..,पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

रामानुजगंज /बलरामपुर( पृथ्वी लाल केशरी).. नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 स्थित एकलव्य कन्या आवासीय विद्यालय की छात्रावास अधीक्षिका नेहा वर्मा (25 वर्ष) ने अपने सरकारी क्वार्टर में दुपट्टे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। यह घटना न केवल एक युवा कर्मचारी। दुखद मृत्यु है।, बल्कि पुलिस और प्रशासन की चुप्पी और निष्क्रियता को भी उजागर करती है।

बिहार के पटना जिले की रहने वाली नेहा वर्मा ने 27 जून 2024 को कन्या छात्रावास अधीक्षिका के रूप में पदभार ग्रहण किया था। घटना की जानकारी सहकर्मियों को तब मिली, जब कार्यस्थल पर अनुपस्थित पायी गयी। जानकारी के बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। इस दौरान कमरे में नेहा का शव फंदे पर लटका मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर हाई कोर्ट का फैसला: शादीशुदा बेटी भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार, केवल ‘पति पर निर्भर’ होने के अनुमान से खारिज नहीं हो सकता आवेदन
बिलासपुर हाई कोर्ट का फैसला: शादीशुदा बेटी भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार, केवल ‘पति पर निर्भर’ होने के अनुमान से खारिज नहीं हो सकता आवेदन
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (बिलासपुर हाई कोर्ट) ने अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Appointment) को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रगतिशील फैसला सुनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस की ‘क्लासिक देरी’: न तत्परता, न जवाब

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर तो पहुंची, लेकिन प्रारंभिक जांच में गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। न तो कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद किया गया और न ही परिजनों को उचित समय पर सूचित किया गया। घटनास्थल से जुड़े सबूतों को सुरक्षित रखने में भी चूक हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग
रायपुर. धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग उठ रही है. राजधानी रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस सूत्र इस घटना को ‘आत्महत्या’ मानकर फाइल बंद करने की जल्दबाजी में हैं, जबकि यह सवाल अब भी बरकरार है कि —एक युवा, कर्मठ अधीक्षिका जिसने हाल ही में पदभार संभाला था, वह इस तरह का कदम क्यों उठाएगी? क्या उसे मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ रहा था?
क्या विद्यालय या प्रशासनिक व्यवस्था में कोई दबाव या शोषण का वातावरण था?

 मौत पर ‘सरकारी चुप्पी’: शर्मनाक!

ये खबर भी पढ़ें…
Dharmendra Pradhan का बचाव क्यों? शिक्षा सुधार होगा या फिर वही पुराना खेल?
Dharmendra Pradhan का बचाव क्यों? शिक्षा सुधार होगा या फिर वही पुराना खेल?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav उनके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने अब तक ना कोई आधिकारिक बयान जारी किया है ।और न ही विद्यालय प्रशासन की कोई जिम्मेदारी तय की गई है। स्तब्ध कर देने वाली बात है कि एक महिला कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन संवेदनहीन और निष्क्रिय बना हुआ है।

जनता और परिजनों की मांग: हो न्यायिक जांच

नेहा वर्मा के परिजनों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब तक इस घटना की स्वतंत्र न्यायिक जांच नहीं की जाती, तब तक इसे आत्महत्या मान लेना जल्दबाज़ी होगी। परिजनों ने पुलिस पर जानबूझकर लीपापोती करने और संस्थान की ‘इमेज बचाने’ की कोशिश का आरोप लगाया है।

संवेदनहीनता और व्यवस्था की नाकामी

आदिवासी क्षेत्र में कार्यरत महिला कर्मचारी की आत्महत्या महज़ एक व्यक्तिगत हादसा नहीं, बल्कि संस्थागत संवेदनहीनता और व्यवस्था की नाकामी का आईना है। ऐसे मामलों में यदि पुलिस निष्पक्ष और प्रभावी भूमिका नहीं निभाती, तो यह न केवल मृतक के परिवार के लिए अन्याय है, बल्कि समाज की महिलाओं के लिए एक भयावह संकेत भी है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close