LIVE UPDATE
No news items found.
Big news

IMD Alert 2025-मौसम का बदला मिजाज, हल्की बारिश के बाद तेज तूफान और बारिश की संभावना

IMD Alert 2025 दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। आसमान पर बादल छाए हुए हैं और अधिकतम पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है।

IMD Alert 2025 मौसम विभाग के मुताबिक आज हल्की बारिश के बाद 27 और 28 फरवरी को तेज तूफान के साथ तेज बारिश का सामना भी लोगों को करना पड़ सकता है, जिसके चलते अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
दो साल का रिश्ता, एक रात का विवाद… प्रेम कहानी का अंत बना हत्या, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
दो साल का रिश्ता, एक रात का विवाद… प्रेम कहानी का अंत बना हत्या, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
बिलासपुर... सीपत थाना क्षेत्र में मिले युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाने का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में यह दर्शाया गया है कि लगातार बढ़ते अधिकतम तापमान में इस दौरान गिरावट दर्ज की जाएगी और दिन में हो रही इस गर्मी से भी लोग राहत महसूस करेंगे। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 26 फरवरी के दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया है और इस दिन आसमान पर बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश भी होगी।

वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने यह चेतावनी जारी की है कि 27 फरवरी को तेज हवाओं के साथ तेज बारिश का सामना भी एनसीआर के लोगों को करना पड़ सकता है और इस दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 28 फरवरी को भी मौसम ऐसे ही बना रहेगा और इस दिन अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इसके बाद लगातार तीन दिनों तक न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
जशपुर में 9 अगस्त को Join BJYM अभियान: 6 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य, भव्य तिरंगा यात्रा की भी तैयारी
जशपुर में 9 अगस्त को Join BJYM अभियान: 6 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य, भव्य तिरंगा यात्रा की भी तैयारी
जशपुर।भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा प्रदेश भर में युवाओं और नए मतदाताओं को संगठन से जोड़ने के लिए Join...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1 मार्च की बात करें तो उस दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि 2 मार्च को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते सुबह और शाम लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

इसके अलावा 3 मार्च को अधिकतम तापमान बढ़ेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सिर्फ संदेह पर बैंक खाते फ्रीज नहीं कर सकती ED, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला: PMLA मामलों में पुख्ता वजह होना अनिवार्य
सिर्फ संदेह पर बैंक खाते फ्रीज नहीं कर सकती ED, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला: PMLA मामलों में पुख्ता वजह होना अनिवार्य
नई दिल्ली: देश की सर्वोच्च अदालत (Supreme Court) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शक्तियों और कार्यप्रणाली को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के आंकड़ों से यह साफ हो गया है कि एक बार फिर मौसम में करवट ली है और बदलते मौसम का असर लोगों के जीवन में देखने को मिलेगा। दिन में तेज गर्मी और सुबह-शाम के वक्त ठंडी हवाओं के चलने से लोगों की दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं।

Back to top button
close