LIVE UPDATE
Big news

अनिता की अगुवाई में एसडीएम कार्यालय को घेरा…किसानों ने भी दिया साथ..राजेन्द्र ने कहा..जनता के साथ घेरेंगे हाइवे

किसानों के साथ एसडीएम कार्यालय में जमकर नारेबाजी

बिलासपुर—बिल्हा के किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनिता राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने के साथ कांग्रेस नेत्री ने रासायनिक खाद की कमी को जल्द से जल्द पूरा किए जाने की मांग की। साथ ही कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की बात कही । इस दौरान कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला ने भी सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि यदि किसानों को समय के भीतर खाद की अपूर्ति नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन करेंगे। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता दुकानों में छापामार कार्रवाई कर समर्थन हासिल कालाबाजारियों को बेनकाब करेंगे।
       मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य अनिता राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिल्हा एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र शुक्ला समेत ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे। सभी ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही राज्यपाल के नाम किसानों की मांग पत्र को एसडीएम को दिया।
                  अनिता राजेन्द्र शुक्ला ने एसजीएम को बताया कि किसानों को ठीक मानसून के समय रसायनिक खाद बीज बिजली पानी सड़क की सुविधा के लिए दर दर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदेश समेत बिल्हा के किसानों ने खरीफ फसल की बुआई शुरू कर दिया है। लेकिन राज्य सरकार किसानों को खाद-बीज अभी तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। सहकारी समितियों में आज भी किसानों को खाद , के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
किसानों का हाल बेहाल
राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि किसान खेत से ज्यादा शासन प्रशासन और सहकारी समितियों का चक्कर काटने को मजबूर हैं। बावजूद इसके मायूस किसानों को सहकारी समितियों से लौटाया जा रहा है। किसानों का गुस्सा बढता ही जा रहा है। राजेन्द्र ने एसडीएम को दो टूक  कहा कि क्षेत्र में सड़कों की हालत पैदल चलने लायक नहीं रह गयी है। हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खास कर बिल्हा मोड़ से बिल्हा तक और मोहदा मोड़ से मोहदा की सड़कों पर चलना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। सड़कों का तत्काल मरम्मत किया जाना बहुत जरूरी है।
किसानों का फूटेगा गुस्सा
     राजेन्द्र शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि हमने राज्यपाल के नाम दिए गए पत्र में स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था अपने आप में बहुत ही पीड़ादायक है। बिजली कब जाएगी और कब आएगी बताना लालबुझक्कड़ का खेल जैसा हो गया है। बिजली की आंखमिचौली से जनता खून की आंसू रोने को मजदूब है। समझ में नहीं आ रहा है कि जनता और किसान करे तो क्या करे। परेशानियों को लेकर कलेक्टर तहसीलदार, बिजली विभाग और समितियों का चक्कर लगाकर थक गया है।
घेराव की धमकी
  यदि किसानो और आम जनता की समस्या को दूर नही किया गया तो जनता के साथ कांग्रेस पार्टी एसडीएम कार्यालय का घेराव करेगी। जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। समस्या दूर नहीं होने की सूरत मैं हाइवे भी जाम करेंगे। इस दौरान अव्यवस्था के लिए केवल और केवल जिला प्रशासन जिमेदार होगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close