LIVE UPDATE
Big news

खाद बीज के लिए कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन…कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव,,,युक्तियुक्तकरण के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय का दावा..हजारों लोग करेंगे घेराव

बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश जिला शहर और ग्रामीण ने एकजुट होकर कलेक्टर और जिला शिक्षा विभाग घेराव का एलान किया है। 25 जून को शहर और ग्रामीण नेता खाद बीज की कमी और युक्तियुक्तकरण के खिलाफ उग्र धरना प्रदर्शन करेंगे।जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि मानसून ने अपना काम शुरू कर दिया है। ठीक बुआई के समय किसानों को काद बीज के लिए जूझना पड़ रहा है। जमकर काला बाजारी का खेल चल रहा है। युक्तियुक्तकरण  के बहाने रोजगार छीना जा रहा है। इस बात को नात किसान पसनद करेंगे और ना ही शिक्षकों और पढने वालो को ही है। 
          ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने जानकारी दिया कि मानसून आ गया है। जो काम मानसून आने के पहले हो जाना चाहिए था..उस काम के लिए आज किसान दर दर भटकने को मजबूर हैं। उन्हें खाद बीज की कमी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी खाद की कालाबाजारी हो रही है। किसानों को मनमाने दाम पर नकली खाद और गुणवत्ताहीन बीज दिया जा रहा है।इस बात को लेकर किसानों में भंयकर आक्रोश है।
          शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण के नाम पर सोची समझी रणनीति के तहत  शिक्षकीय पद खत्म किया जा रहा है। बेरोजगारों को रोजगार का वादा कर भाजपा सरकार ने 10463 स्कूलों को बंद कर दिया है। 45000 से अधिक शिक्षक पदों को समाप्त कर दिया है। इस बात को लेकर ना केवल शिक्षक बल्कि बेरोजगार युवकों में भयंकर आक्रोश है।
दोनों जिला अध्यक्षों ने जानकारी दिया कि खरीफ फसल के लिए पर्याप्त खाद,बीज उपलब्ध नही होने से किसान सिर पर हाथ रखकर आत्महत्या के लिए मजबूर होते जा रहा है। शिक्षा विभाग में हो रही कटौती को लेकर शिक्षक और बेरोजगार युवक परेशान हैं। इन बातों को ध्यान में रखकर जिला और शहर कांग्रेस कार्यकर्ता ज़िला शिक्षा अधिकारी और कलेक्ट्रेट का 25 जून को घेराव करेंगे।
विजय केशरवानी और विजय पांडेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार मनमानी कर रही है। युक्तियुक्तकरण के नाम पर  बच्चो और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। युक्तियुक्तकरण के बाद भी आज भी बहुत से स्कूल शिक्षक विहीन हैं। मतलब युक्तियुक्तकरण का खेल अपनो को लाभ पहुंचाना है। लेकिन कांग्रेस पार्टी अन्याय किसी भी सूरत में बर्दास्त करने को तैयार नही है।
विजय केशरवानी ने कहा कि आषाढ़ माह निकलने जा रहा है। किसान अच्छी बीज ,खाद के लिए भटक रहा है। एक तरफ भाजपा सरकार कहती है कि इस साल 180 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदेंगे। लेकिन किसानो को उन्नत बीज ,अच्छी खाद के लिए  कालाबाजारियों के हवाले कर दिया है। ,भाजपा सरकार की  दोहरी नीति किसानों को परेशान कर रही है ।
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ने  कहा कि कलेक्टर और जिला शिक्षा विबाग का घेराव के पहले सभी कांग्रेसी सुबह 11 कांग्रेस भवन में एकत्रित होंगे। इसके बाद घेराव- करने डीईओ और कलेक्ट्रेट कार्यालय के लिए रवाना होंगे। घेराव में सभी कार्यकर्ताओं समेत पूर्व और वर्तमान विधायक समेत सांसद और पूर्व सांसदों, प्रत्याशियों को पहुंचने का सख्त निर्देश दिया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close