Big news
हॉटल पैट्रिशियन में अय्यासी करते पकड़ाए शोहदा…2 युवकों के साथ 5 युवती गिरफ्तार…शराब के साथ महंगी शराब बरामद
कमरा नम्बर 2008 में पांच शोहदों के साथ दो युवती गिरफ्तार

बिलासपुर—पुलिस ने हॉटल पैट्रिशियन के बन्द कमरे में दो युवतियों के साथ पांच युवकों को अय्याशी करते गिरफ्तार किया है। औचक कार्रवाई के दौरान पुलिसॉ ने कमरा नम्बर 2008 में हुक्का के अलावा शराब बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान मौके पर मोजूद युवक और युवतियां शराबखोरी और हुक्काबाजी कर रही थीं।
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित तिफरा में हॉटल पैट्रीशियन में पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर धावा बोला। रेड कार्रवाई से पहले पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि होटल पैट्रिशियन के प्रथम तल पर बाहरी संदिग्ध व्यक्ति रुके हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने सुूनियोजित रेड कार्रवाई को अंजाम दिया।
पैेट्रीशियन पहुंचकर पुलिस टीम ने होटल प्रबंधन से पूछताछ कर आगंतुक रजिस्टर को खंगाला। रजिस्टर में दर्ज विवरण के आधार पर सभी कमरों की जांचा परखा। सभी जगह सामान्य स्थितियां पायी गयी। इसी दौरान पुलिस की नजर कमरा नम्बर 2008 पड़ गयी।कमरा किसी तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक था। कमरा नम्बर 2008 में घुसते ही हॉटल में खलबली मच गयी। इस दौरान पुलिस ने पाँच युवक एवं दो युवतियाँ को अय्याशी करते पकड़ लिया। इस दौरान सभी लोग शराब और हुक्का का सेवन करते पाए गए।
कमरे में पाई गई गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस ने सभी के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। कमरा किसी तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक होने के बावजूद उपयोग अन्य व्यक्तियों द्वारा किया जाना पाया गया। मामले में होटल प्रबंधन को पुलिस ने नोटिस जारी किया है। नगरीय निकाय विभाग को सख्त वैधानिक कार्रवाई को पत्राचार भी किया है।
हथियार लहराते आरोपी गिरफ्तार
सरकण्डा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान अरविंद नगर बंधवापारा में एक व्यक्ति को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर हथियार लहराते रंगे हाथ पकड़ा है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अरविंद नगर जोरापारा निवासी दिनेश लालवानी बताया। आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
ये खबर भी पढ़ें…

bhupesh baghel election case- पूर्व सीएम भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव याचिका खारिज करने से किया इनकार, अब हाई कोर्ट में चलेगा ट्रायल
bhupesh baghel election case/रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश की शीर्ष अदालत से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम...





