8th Pay Commission News।नई दिल्ली/गुवाहाटी: नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही देश के करोड़ों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर आई है।

8th Pay Commission News।सातवें वेतनमान की अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त होने के बाद, केंद्र सरकार ने 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।

जहाँ केंद्रीय कर्मचारियों को इसके क्रियान्वयन का बेसब्री से इंतजार है, वहीं राज्यों की श्रेणी में असम ने सबसे पहले बाजी मारते हुए अपना पैनल गठित कर दिया है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम सरकार ने देश में सबसे पहले 8वां वेतन आयोग स्थापित कर इतिहास रच दिया है। जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में ही राज्य सरकार ने पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव सुभास दास की अध्यक्षता में एक पैनल का गठन किया।

राज्य के करीब 7,00,000 सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी।आयोग को 18 महीनों के भीतर वेतन, पेंशन, भत्तों और सेवा शर्तों पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी होगी।

हालांकि वास्तविक कार्यान्वयन में समय लग सकता है, लेकिन यह स्पष्ट किया गया है कि इसका लाभ 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी माना जाएगा और बकाया राशि (Arrears) के रूप में भुगतान किया जाएगा।

किन राज्यों में सबसे पहले लागू होगा नया वेतनमान?

विशेषज्ञों और पिछले रुझानों के अनुसार, भाजपा शासित राज्यों में इसे सबसे पहले लागू किए जाने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश: यूपी सरकार अपने 15 लाख कर्मचारियों और 8 लाख पेंशनधारियों के लिए इसे प्राथमिकता पर लागू कर सकती है।

महाराष्ट्र और गुजरात: इन राज्यों की मजबूत आर्थिक स्थिति को देखते हुए यहाँ भी नए वेतनमान की सिफारिशें तेजी से लागू हो सकती हैं।

सैलरी में कितनी होगी बढ़ोतरी? (Fitment Factor)8th Pay Commission News

8वें वेतन आयोग में सबसे महत्वपूर्ण चर्चा ‘फिटमेंट फैक्टर’ को लेकर है। सरल भाषा में कहें तो यह वह फॉर्मूला है जिससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और पेंशन तय होती है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि यह 2.28 से 2.8 के बीच हो सकता है।यदि फिटमेंट फैक्टर 2.8 रहता है, तो कर्मचारियों की औसत सैलरी में 20% से 25% तक की भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।