Surajpur Crime News: सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक 65 साल के बुजुर्ग ने 17 साल की नाबालिग से रेप किया।

तो लड़की ने ब्लेड से उसका गला काट दिया और सब्बल से सिर पर हमला कर दिया. पुलिस ने उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है.

मीडिया रिपोर्ट अनुसार पूरा मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र के महुआपारा का है. वारदात 27 सितंबर की बताई जा रही है. मृतक की पहचान 65 साल के बुजुर्ग सीताराम गोंड़ के रूप  में हुई है. सीताराम गोंड़ SECL कर्मचारी कामता प्रसाद साहू के निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी का काम करता था.

चौकीदार सीताराम लड़की का दूर का रिश्तेदार था. वह उसे बाबा बुलाती थी. हाल ही में पीड़िता नाबालिग लड़की किसी काम को लेकर सूरजपुर आई थी. जिसके लिए वो मुंहबोले बाबा यहां ही रुकी थी. पर उसे क्या पता था उसके साथ क्या होने वाला है.  27 सितंबर की रात नाबालिग खाना खाकर सो गयी थी.

आधी रात को सीताराम ने नाबालिग से दुष्कर्म किया. जिसके बाद लड़की में बचने के लिए गुस्से में सब्बल से सिर पर हमला कर दिया.उसके बाद ब्लेड से उसका गला काट दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. लड़की इससे डर गयी. रात भर वो रही वो लाश के साथ बैठी रही.

अगले दिन सुबह सुबह वह भागने लगी. तभी मजदूरों ने देख लिया और अंदर जाकर देखा तो लाश पड़ी हुई थी. हर तरफ खून फैला हुआ था. जिसके बाद उन्होंने उसको पकड़ लिया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमे उसने अपना गुनाह कुबूल किया. न्यायिक हिरासत में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया. फिलहाल, पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.