Patwari suspend।रायपुर। पटवारियों की हड़ताल के बीच रायपुर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। काम पर वापस नहीं लौटने वाले जिले के सात पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 229 पटवारियों को नोटिस जारी कर काम पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन के अनुसार रायपुर तहसील में एक, तिल्दा में एक, आरंग में दो और अभनपुर अनुविभाग में तीन पटवारी निलंबित किए गए हैं।

अभनपुर में निलंबित तीन पटवारियों में गोबरा नवापारा का एक और अभनपुर तहसील के दो पटवारी शामिल हैं।

इसी तरह रायपुर तहसील में 51, धरसींवा में 30, तिल्दा में 48, आरंग में 57 तथा अभनपुर अनुविभाग में 43 पटवारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने राजस्व कार्यों के प्रभावित होने और आम नागरिकों को हो रही असुविधा को देखते हुए पटवारियों को तत्काल काम पर लौटने के निर्देश दिए हैं।