कोण्डागांव। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के निर्देशन में जिला मिशन समन्वयक ईमल सिंह बघेल द्वारा कोण्डागांव विकासखंड के अंतर्गत मसोरा संकुल के उच्च प्राथमिक शाला बुडरापारा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाला की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के समय शाला में कुल दर्ज 36 विद्यार्थियों में से 33 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। जिला मिशन समन्वयक ने उपस्थिति को शत्-प्रतिशत करने के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने मध्यान्ह भोजन के तहत विद्यार्थियों को निर्धारित मापदंड के अनुसार गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की समझाइश दी।

निरीक्षण के दौरान शाला भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए जिला मिशन समन्वयक ने नवीन शाला भवन की स्वीकृति के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान संस्था के सभी शिक्षक शाला में उपस्थित थे। यह जानकारी शाला के प्रधान अध्यापक श्रीनिवास नायडू द्वारा प्रदान की गई है।