2025 TVS Apache RR 310/बाइक प्रेमियों के लिए TVS ने एक और बड़ी खुशखबरी दी है। 2025 TVS Apache RR 310 को भारत में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है और इस बार कंपनी ने इसमें ऐसे बदलाव किए हैं जो राइडिंग एक्सपीरियंस को पहले से कहीं ज्यादा एडवांस और एक्साइटिंग बना देंगे।

2025 TVS Apache RR 310/इस फुली-फेयर्ड सुपरस्पोर्ट बाइक को रेसिंग थीम पर तैयार किया गया है और यह अब पहले से ज्यादा स्मार्ट, पावरफुल और स्टाइलिश नजर आती है।

2025 TVS Apache RR 310/नई Apache RR 310 अब एक नई सेपांग ब्लू कलर स्कीम के साथ आती है जो इसे ट्रैक-बेस्ड सुपरबाइक जैसा लुक देती है। इसके साथ अब 8-स्पोक 17 इंच एलॉय व्हील्स का नया सेटअप दिया गया है, जो इसे अलग और ज्यादा प्रीमियम फील देता है।

बाइक के इंस्ट्रूमेंट कंसोल को अब मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट के साथ अपडेट किया गया है जिससे यूजर्स को इसे ऑपरेट करना और आसान हो जाएगा। साथ ही इसमें सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स और कॉर्नरिंग इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल जैसे हाई-टेक फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

2025 TVS Apache RR 310/कीमत की बात करें तो इस नए अवतार की एक्स-शोरूम कीमत 2,77,999 रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 2,99,999 रुपये तक जाती है। पिछली जनरेशन की तुलना में यह करीब 4,999 रुपये महंगी हो गई है, लेकिन इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस को देखते हुए यह डील शानदार मानी जा सकती है।

बाइक में 312cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है जो अब OBD-2B मानकों के अनुरूप है। यह इंजन 38PS की पावर और 29Nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। परफॉर्मेंस में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी गई है। इसके अलावा इसमें पहले की तरह ही राइड मोड्स, क्रूज कंट्रोल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स बरकरार रखे गए हैं।

डिजाइन के मामले में बाइक में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें अब भी वही LED हेडलैंप, टेललाइट, स्प्लिट सीट सेटअप और विंगलेट्स दिए गए हैं जो इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। इसके सस्पेंशन सिस्टम में इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक शामिल है। ब्रेकिंग के लिए इसमें फ्रंट में 300mm और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं।