LIVE UPDATE
Bilaspur

13 मौत का गुनहगार ट्रेलर चालक गिरफ्तार…मनेन्द्रगढ़ में पकड़ाया मौत का सौदागर… पुलिस कप्तान ने दी पशु मालिकों को चेतावनी

बिलासपुर,/ रतनपुर… तेज रफ्तार और लापरवाही से मवेशियों की जान लेने वाले ट्रेलर चालक को रतनपुर पुलिस ने महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया है। मामला 14 जुलाई 2025 की रात का है। जब ग्राम बारीडीह में सड़क पर बैठे मवेशियों को अज्ञात ट्रेलर ने कुचल दिया था।  हादसे में 13 मवेशियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह  के निर्देश पर, थाना रतनपुर की तकनीकी टीम ने हजारों वाहनों के बीच से संदिग्ध ट्रेलर की पहचान की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पता चला कि घटना में शामिल ट्रेलर CG 15EE 2220 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी मार्ग से होकर गया था। जानकारी के बाद पुलिस ने दबिश देकर चालक ग्राम बिजुरी अनूपपुर जिला मध्य प्रदेश निवासी रविकांत महरा को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि “मवेशियों को आवारा छोड़ना अब पशु मालिकों के लिए महंगा साबित होगा”। उन्होंने बताया कि बीएनएस  धारा के तहत लापरवाह पशु मालिकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close