Bank jobs।दिल्ली।सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। सेंट्रल बैंक ने विभिन्न 26 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के इच्‍छुक युवाओं के लिए अप्‍लाई करने का आखिरी मौका 30 अप्रैल है।

सेंट्रल बैंक ने जिन 26 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें विश्लेषण एवं मॉडल जोखिम (स्केल IV/III) के 06, संपत्ति देयता प्रबंधन (स्केल III/II) के 05, डिजिटल जोखिम प्रबंधन (स्केल III/II) के 08, उद्यम जोखिम (स्केल III) के 05 और बाजार जोखिम (स्केल III/II) के 02 पद शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Bank jobs: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 26 पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
Jobs: प्रोजेक्ट एसोसिएट सहित कई पदों पर नियुक्ति का सुनहरा अवसर, 3 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू
Jobs: युवाओं का सपना होता है कि वे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में नौकरी करें। अगर आप भी उन्हीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार मैथ्स/स्टैटिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री या डेटा साइंस/आईटी/कंप्यूटर साइंस/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, स्किल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

ये खबर भी पढ़ें…
CMHO Jobs 2026: नर्सिंग ऑफिसर सहित 38 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी
एम्स-बिलासपुर में 69 सीनियर रेजिडेंट पदों पर नौकरी का मौका
Jobs।मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों का सपना होता है कि वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करें। अगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योग्य कैंडिडेट्स का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 64,820 से 1,20,940 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। लिखित परीक्षा मई और इंटरव्यू जून में आयोजित होने की संभावना है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 28 फरवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CMHO Jobs 2026: नर्सिंग ऑफिसर सहित 38 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी
CMHO Jobs 2026: नर्सिंग ऑफिसर सहित 38 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी
CMHO Jobs।रायपुर। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 850 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिलाएं के लिए 175 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।

मांगे गए संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।