Imd alert।मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जल्द ही थमने वाला है। राज्य को गर्मी के “डबल डोज” से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आगामी 27 अप्रैल से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Imd alert।इस बीच, प्रदेश में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। इंदौर में रात सबसे गर्म रही, जहां न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी की इस स्थिति को देखते हुए, भोपाल प्रशासन ने 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों की छुट्टियां 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Special train -27 से 31 अगस्त के बीच अलग-अलग तारीखों पर दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेन
Special train -27 से 31 अगस्त के बीच अलग-अलग तारीखों पर दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेन
Special train।रक्षाबंधन के त्योहार पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक दिव्या ने मौसम में बदलाव के पीछे के कारणों का खुलासा किया है। उनके मुताबिक, महाराष्ट्र और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है।

इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश के ऊपरी भागों में एक ट्रफ लाइन भी सक्रिय है। इन दोनों मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से 27 अप्रैल से मध्य प्रदेश का मौसम बदलने लगेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
IMD Alert – मिलेगी राहत, इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Mp ka Mausam -4 जिलों में बाढ़ से बिगड़े हालात, आज 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Mp ka Mausam।भोपाल। मध्य प्रदेश में अगस्त के आखिरी दिनों में बारिश ने एक बार फिर कई इलाकों में बाढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

27 अप्रैल को इन जिलों में होगी बारिश।imd alert 

27 अप्रैल को प्रदेश के निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा और सागर में मौसम का मिजाज बदलेगा।

इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट और मंडला जिलों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में रात के तापमान में वृद्धि भी दर्ज की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
MP News – चिकित्सक की गैरमौजूदगी में कर्मचारियों ने किया इलाज, महिला की मौत के बाद आशीर्वाद अस्पताल सील
MP News – चिकित्सक की गैरमौजूदगी में कर्मचारियों ने किया इलाज, महिला की मौत के बाद आशीर्वाद अस्पताल सील
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय में संचालित एक निजी चिकित्सालय में चिकित्सक की अनुपस्थिति के बावजूद कर्मचारियों द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

28 और 29 अप्रैल का पूर्वानुमान

28 अप्रैल को प्रदेश के श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हल्की बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखा जाएगा। इन जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। दूसरी ओर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और डिंडोरी में रातें गर्म बनी रहेंगी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

29 अप्रैल को प्रदेश के गुना, अशोकनगर, श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली सहित कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। यह बारिश लोगों को लगातार बढ़ती गर्मी से राहत प्रदान करेगी।